बिहार में लगातार बढ़ रही बलात्कार की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है और एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला गंभीर मामला बिहार के बेलागंज थाना नंदूबिगहा गांव में सामने आया है। यहां एक नाबालिग लडक़ी (15) के साथ उसके गांव के ही एक नाबालिग समेत दो लोगों द्वारा दुष्कर्म किया गया है।
बेलागंज थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने आज यह बताया कि पीडि़ता की मां की तरफ से नंदूबिगहा गांव में उक्त नाबालिग लडक़ी के साथ उसी गांव के धनंजय सिंह (35) और एक 15 वर्षीय लडक़े द्वारा दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दी गई है।
उन्होंने बताया कि पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए गया जिला मुख्यालय स्थित जय प्रभा अस्पताल भेजा गया है। दीपक ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
The post दो लोगों ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MQVlh7
No comments:
Post a Comment