Friday, August 10, 2018

बैंगन की सब्जी को बनाएं कुछ इस तरह, हर कोई बस उंगली चाटता ही रह जाएगा

बैंगन की सब्जी अक्सर घरों में बनती है और खाने में भी काफी स्वादिष्ट होती है। लेकिन जरूरी नहीं है कि आप हर बार बैंगन की सब्जी को एक ही तरह से बनाएं। अगर आप चाहें तो इसे एक अलग अंदाज में भी पेश कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं मिर्च और बैंगन का सालन बनाने की विधि के बारे में-


advertisement:


बैंगन की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पैन में तेल गर्म करके उसमें हरी शिमला मिर्च और छोटे बैंगन फ्राई कर लें। अच्छी तरह फ्राई करने के बाद इन्हें साइड पर रख दें। दूसरे पैन में सरसों का तेल गर्म करें। इसके बाद इसमें नारियल, धनिया के दाने, लहसुन और तिल डालकर भून लें। इन्हें फ्राई करने के बाद ब्लैंडर में डालकर स्मूद ब्लैंड कर लें और साइड पर रख लें।

पैन में तेल गर्म करके उसमें मेथी के दाने, राई, सौंफ, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ती, हरी मिर्च और जीरा डासकर भूनें। अब इसमें हल्दी, मिर्च पाउडर, इमली का पेस्ट और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें।

अब इसमें अदरक का पेस्ट और ब्लैंड किया हुआ लहसुन का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकने दें। इसके बाद इसमें जरूरअनुसार पानी डालकर फ्राई किए हुए बैंगन और शिमला मिर्च डालकर 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर पका लें।

आपकी शिमला मिर्च और बैंगन की सब्जी बनकर तैयार है। अब आप इसे गर्मा-गर्म सर्व करें।

बढ़ते हुए वजन पर लगाम लगाती है यह चाय, आप भी अवश्य पीजिए

The post बैंगन की सब्जी को बनाएं कुछ इस तरह, हर कोई बस उंगली चाटता ही रह जाएगा appeared first on Navyug Sandesh.



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2noZU77

No comments:

Post a Comment