तरबूज एक ऐसा रसीला फल है, जिसमें काफी मात्रा में पानी पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में कभी भी पानी की कमी नहीं होती। वैसे तो यह फल यूं ही खाने में काफी टेस्टी लगता है, लेकिन अगर आप चाहें तो इसका रस निकालकर भी सेवन कर सकते हैं। इसके रस से भी आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
तरबूज का जूस हद्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है। दरअसल, तरबूज के जूस में लाइकोपीन नामक एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो शरीर से फ्री-रेडिकल्स को निकालकर हृदय को स्वस्थ्य बनाता है।
अगर आप अपना वजन कम करने की फिराक में हैं तो आज ही तरबूज के जूस को अपनी डाइट में शामिल करें। तरबूज में पाएं जाने वाले मुख्य तत्व पानी और मिनरल्स हैं साथ ही इसमें फैट भी नहीं होता है। जिसके कारण आप इसकी मदद से बेहद आसानी से अपना वजन घटा सकते हैं।
तरबूज का जूस थकान, तनाव और चिंता को दूर करने का एक आसान लेकिन कारगर है। ऐसा इसमें मौजूद विटामिन बी-6 के कारण होता है। तरबूज के जूस का सेवन करके आप तनाव मुक्त स्वास्थ्य पा सकते हैं।
तरबूज के जूस में मौजूद बीटा कैरोटीन और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं। साथ ही कुछ स्वास्थ्य समस्याएं जैसे ऑस्टियोर्थ्राइटिस या रियूमेटोइड अर्थराइटिस में भी आराम दिलाते हैं।
The post तरबूज का जूस है सेहत के लिए लाभदायक, जानिए कैसे appeared first on Navyug Sandesh.
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2AOPSGa
No comments:
Post a Comment