Saturday, September 1, 2018

एक क्लिक में जानिए आज के सभी प्रमुख समाचार (01/09/2018)

 

प्रमुख समाचार (01/09/2018)


advertisement:


राहुल गांधी को लेकर अश्विनी चौबे ने दिया विवादित बयान

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने राहुल को मानसिक रूप से बीमार बताया है। यही नहीं केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस अध्‍यक्ष की तुलना नाली के कीड़े से की। अश्‍वनी चौबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनका आकार गगन के सामान है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए पूरा विपक्ष एकजुट हो रहा है लेकिन शायद उनको इस बात का अंदाजा नहीं है कि पीएम की लोकप्रियता लोगों के बीच पहले से ज्यादा बढ़ी गई है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री ने राहुल पर निशाने साधते हुए कहा कि वह मानसिक रूप से बीमार हैं जिसका उन्हे ईलाज करवाना चाहिए।

कर्नाटक में एक है JD(S) और कांग्रेस, अपने बारे में सोचे बीजेपी: सिद्धारमैया

कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस के बीच तनातनी को विराम देते हुए पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि दोनों दल एक हैं। मौजूदा सरकार सही दिशा में आगे बढ़ रही है। बीजेपी को जेडीएस और कांग्रेस के बारे में चिंतित होने की जरूरत नहीं है। बीजेपी को इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि उन्होंने देश की जनता के साथ क्या वादा किया था। यही नहीं पीएम नरेंद्र मोदी को ये सोचना चाहिए कि 2014 से चुनाव के पहले जो वादे उन्होंने किए थे क्या वे पूरे हुए।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने ख़ारिज की मांस निर्यातक कुरैशी की याचिका

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आय कर निपटान आयोग (ITSC) के 2017 के एक आदेश के खिलाफ मांस निर्यातक मोइन अख्तर कुरैशी एक अर्जी शुक्रवार को पूर्ण्तः खारिज कर दी। विदित है कि ITSC ने विवादों में रहे मांस निर्यातक कुरैशी की कर निपटारा अर्जी को अमान्य करार दिया था क्योंकि वह अपनी आय का पूरा और सही खुलासा करने में नाकाम रहे थे।

पशुपतिनाथ मंदिर की धर्मशाला के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी, नेपाल को हमेशा भारत का सहयोग मिलेगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. ओली के साथ काठमांडू में संयुक्त रूप से पशुपतिनाथ धर्मशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जब भी यहां आते हैं, काठमांडू के लोगों के प्रेम एवं स्नेह को महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के प्रति अपनापन की यह भावना नेपाल में स्पष्ट है।

मुनि तरुण सागर जी के विचार लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे: पीएम मोदी

मुनि तरुण सागर जी के निधन पर पीएम मोदी सहित केंद्रीय मंत्रियों ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर तरुण सागर जी महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, ‘मुनि तरुण सागर जी महाराज के असमय निधन से गहरा दुख हुआ है। उनके ऊंचे आदर्शों और समाज के प्रति योगदान के लिए हम उन्हें हमेशा याद रखेंगे। उनके विचार लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे। जैन समुदाय और उनके असंख्य अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदना है।

जैन मुनि तरुण सागर जी का 51 वर्ष की उम्र में निधन

जैन मुनि तरुण सागर जी का 51 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मुनिश्री अपने अनुयायियों के साथ दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित राधापुरी जैन मंदिर चातुर्मास स्थल पर थे। जानकारी के मुताबिक मुनिश्री अपने गुरु पुष्पदंत सागर महाराजजी की स्वीकृति के बाद संलेखना (आहार-जल न लेना) कर रहे थे।

फिलहाल भारत में समान नागरिक संहिता की जरूरत नहीं: विधि आयोग

विधि आयोग यानि कानून आयोग की तरफ से जारी परामश पत्र में कहा गया है कि फिलहाल भारत में समान नागरिक संहिता (UCC, uniform civil code) की जरूरत नहीं है। जुलाई, 2016 में कानून मंत्रालय ने विधि आयोग को UCC की व्यावहारिकता और गुंजाइश पर अध्ययन करने को कहा था। न्यायमूर्ति बीएस चौहान की अध्यक्षता वाले विधि आयोग की ओर से कानून मंत्रालय को दिए परामर्श पत्र में कहा गया है कि यूसीसी की अभी जरूरत नहीं है।

वित्त वर्ष 2018-19: प्रथम तिमाही में 8.2 प्रतिशत पहुंची जीडीपी

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने वित्त वर्ष 2018-19 की प्रथम तिमाही के लिए जीडीपी के अनुमान जारी किए। अर्थव्यवस्था में बने तेजी के माहौल को प्रतिबिंबित करते हुए जीडीपी वृद्धि दर वर्ष 2018-19 की प्रथम तिमाही में वास्तविक अर्थों में 8.2 प्रतिशत के आंकड़े को छू गई जो वित्त वर्ष 2017-18 की अंतिम तिमाही में दर्ज की गई 7.7 प्रतिशत के मुकाबले और ज्यादा बेहतरी को दर्शाता है।

Born सिटी का वीडियो शेयर कर भावुक हुए सलमान, कही यह बात

बॉलीवुड के ह्यूमन बींग, भाईजान, दबंग और ना जाने कितने ही नामों से मशहूर सलमान खान ने अपनी बॉर्न सिटी (इंदौर वाले घर)की याद ताजा की है। दरअसल, अपने जीजा आयुष शर्मा को लवरात्रि से प्रमोट कर रहे सलमान खान ने उनका एक वीडियो शेयर किया है।

क्रिकेट के सभी प्रारूपों से एस बद्रीनाथ ने लिया संन्यास

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुब्रहमण्यम बद्रीनाथ ने खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। तमिलनाडु के मध्यक्रम के बल्लेबाज बद्रीनाथ ने भारत की तरफ से दो टेस्ट, सात वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।

विस्तार से पढ़ने के लिए www.businesssandesh.in या  www.navyugsandesh.com पर जाये। ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए बिज़नेस सन्देश (Business Sandesh) का फेसबुक पेज लाइक करें। हमसे जुड़े रहने के लिए नवयुग सन्देश (बिज़नेस सन्देश ग्रुप) का हिंदी न्यूज़ मोबाइल ऐप डाउनलोड करें ( यहाँ क्लिक करें)

The post एक क्लिक में जानिए आज के सभी प्रमुख समाचार (01/09/2018) appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2C5UnNe

No comments:

Post a Comment