Saturday, September 1, 2018

अक्षय की ‘गोल्ड’ ने पछाड़ा अजय की इस फिल्म को, बनाया ये रिकॉर्ड

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ हाल ही में रिलीज़ हुई है| रिलीज़ के शुरुआत से ही यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है| फिल्म ‘गोल्ड’ ने जॉन अब्राहम की ‘सत्यमेव जयते’ और सोनाक्षी सिन्हा की ‘हैप्पी फिर भाग जायेगी’ बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दिया है|


advertisement:


जाह्नवी कपूर यहाँ हुईं स्पॉट, देखें वीडियो

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ‘गोल्ड’ ने 104 करोड़ रुपये का बिज़नेस कमा लिया है| यह फिल्म 2018 की आठवीं सुपरहिट फिल्म बन गई है| बता दें, इस फिल्म ने अजय देवगन की ‘रेड’ को पीछे छोड़ दिया है| बॉक्स-ऑफिस पर फिल्म ‘रेड’ ने लाइफटाइम कलेक्शन 101.54 करोड़ रुपये का किया है|

फिल्म गोल्ड को सऊदी अरब में भी रिलीज किया गया है जो एक बड़ी उपलब्धि है| ट्विटर पर अक्षय ने लिखा कि, ‘भारत के पहले गोल्ड मेडल जीतने की कहानी को पहली बार सऊदी अरब में दिखाया जाएगा. मुझे ये शेयर करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि ‘गोल्ड’ किंगडम ऑफ सऊदी अरब में रिलीज होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म है. आज से सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी.’

फिल्मफेयर कवर: ऐसे नजर आ रहे हैं आयुष शर्मा और वरीना हुसैन

बता दें, फिल्म ‘गोल्ड’ हॉकी कोच बलबीर सिंह की ज़िन्दगी पर बेस्ड है जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद पहला गोल्ड देश के नाम किया था| इसमें अक्षय कुमार मुख्य किरदार में हैं और मौनी राय अक्षय कुमार की प्रेमिका के रोल में हैं| इस फिल्म में अमित साध, कुणाल कपूर और विनीत कुमार सिंह जैसे एक्टर्स भी है| यह फिल्म डायरेक्टर रीमा कागती द्वारा निर्देशित है|

The post अक्षय की ‘गोल्ड’ ने पछाड़ा अजय की इस फिल्म को, बनाया ये रिकॉर्ड appeared first on Navyug Sandesh.



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PSZDX7

No comments:

Post a Comment