Saturday, September 8, 2018

आज का राशिफल (08 सितम्बर 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

मेष :- आप नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें आय वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिलेगा। सरकारी लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में सुख- शांति रहेगी।


advertisement:


वृष :- आपका आज का दिन सामाजिक प्रवृत्तियों और मित्रों के साथ की दौड-धूप में व्यतीत होगा। इसके पीछे धन खर्च भी होगा। फिर भी सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। पर्यटन की संभावना है।

मिथुन :- अनुकूलता का अनुभव होगा। घर में सुख- शांति स्थापित होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद घटनाएँ घटेंगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी।

कर्क :- प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिणामस्वरूप निर्धारित काम पूरे नहीं होंगे। मानसिक चिंता से व्यग्रता अनुभव करेंगे।

सिंह :- आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायी रहेगा। सगे- सम्बंधियों तथा मित्रों के साथ मिष्टान और सुरुचिपूर्ण बोजन का रसास्वादन करेंगे। एकाध पर्यटन का भी आयोजन होगा। आर्थिक लाभ होगा।

कन्या :- आज आपके मन में एकाग्रता का अनुभव होगा। परिणाम स्वरूप मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वजनों से दूर जाना होगा।

तुला :-  आज पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक आयोजन निष्ठापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मानसिकरुप से शांति का अनुभव होगा। संतानों की ओर से सुख मिलेगा।

वृश्चिक :- शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रवास होने की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है। मान- सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा।

धनु :- नए काम की शुरुआत आज के दिन कर सकते हैं। सगे- सम्बंधियों तथा मित्रों का आपके यहाँ आगमन होने से आनंद अनुभव होगा। लघु यात्रा होने की संभावना है।

मकर :- आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायी रहेगा। आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से सुख शांति रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। एकाध पर्यटन का भी आयोजन होगा।

कुंभ :- स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। शेयर- सट्टे की प्रवृत्तियों में पूँजी निवेश के लिए आयोजन होगा। गृहिणियाँ मानसिक असंतोष की भावना अनुभव करेंगी। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन नहीं लगेगा।

मीन :- मानसिक और शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। बुजुर्गों के साथ अनबन होने की घटना आपके मन को व्यथित करेगी। स्वास्थ्य खराब होगा। आर्थिक नुकसान होगी

यह भी देखें:

बाथरूम के वास्तु को न करें नजरअंदाज, होगी आर्थिक हानि

घर में खुशियां लाता है लाफिंग बुद्धा, बस रखें दिशाओं का ख्याल

The post आज का राशिफल (08 सितम्बर 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2wRd1Cx

No comments:

Post a Comment