छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले में एक मासूम बच्ची की हत्या करने का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक दुधमुही मासूम बच्ची को एक युवक ने बेरहमी से मौत के घाट उतार देने से इलाक में सनसनी फैली हुई है। ऐसा बताया जा रहा है कि जब मासूम बच्ची की दादी उसे बचाने के लिए वहां आई तो आरोपी ने उस पर भी वार कर दिया। उधर मामले की जानकारी लगने के बाद पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घायल दादी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले में गुरुवार को एक युवक ने कुल्हाड़ी से वार करके पांच महीने की एक दुधमुंही बच्ची की हत्या कर दी। वहीं बीच बचाव करने आई बच्ची की दादी फीरोबाई बंजारा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले को लेकर पुलिस ने बताया है कि बिजली टोली में रहने वाले बंजारा परिवार की पांच महीने की बच्ची जब जमीन पर खेल रही थी।
इस दौरान पास ही रहने वाला विजय यादव नामक युवक वहां पहुंचा और उसने कुल्हाड़ी से बच्ची पर वार कर दिया। जिसके कारण बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अपनी मासूम बच्ची को पड़ोसी के हाथ से बचाने की कोशिश करने के दौरान उसकी दादी भी गम्भीर रूप से घायल हो गई।
The post पांच माह की बच्ची के साथ आरोपी ने किया ये घिनौना काम appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Ntwi7g
No comments:
Post a Comment