जम्मू-कश्मीर के DGP एस.पी. वैद्य को बृहस्पतिवार देर रात उनके पद से हटा दिया गया। आपको बता दे की पुलिस महानिदेशक (कारागार) दिलबाग सिंह को राज्य के पुलिस प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एक आधिकारिक आदेश में यह कहा गया है। गृह विभाग के प्रधान सचिव द्वारा आदेश में यह कहा गया है कि 1986 बैच के IPS अधिकारी वैद्य का तबादला यातायात आयुक्त के पद पर किया गया है।
आदेश में लिखा है-एक स्थायी व्यवस्था होने तक 1987 बैच के IPS अधिकारी और कारागार विभाग के प्रमुख दिलबाग सिंह इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। सूत्रों के मुताबिक यह माना जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय जम्मू-कश्मीर में लगातार बढ़ रही आतंकी गतिविधियों से निपटने के तरीके को लेकर DGP एसपी वैद से खुश नहीं था।
The post जम्मू-कश्मीर के DGP एसपी वैद का तबादला, दिलबाग सिंह होंगे नए DGP appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MW9iOI
No comments:
Post a Comment