Sunday, September 9, 2018

15 सितंबर से तेलंगाना में चुनावी अभियान शुरू करेंगे अमित शाह

BJP के राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह यहां महबूबनगर में 15 सितंबर को जनसभा कर तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी अभियान की शुरुआत करेंगे। BJP के विधान पार्षद एन रामचंद्र राव ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं और BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी अभियान में शिरकत करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि चुनाव होने तक उनके लगातार यहां आने की संभावना है।


advertisement:


BJP प्रत्येक विधानसभा में जनसभा आयोजित करेगी और पार्टी केवल राज्य का घोषणापत्र ही नहीं बल्कि ‘‘स्थानीय घोषणापत्र’’ भी जारी करेगी। तेलंगाना BJP इकाई के अध्यक्ष के लक्ष्मण पहले ही पार्टी के विधानसभा चुनाव अकेले लडऩे की घोषणा कर चुके हैं। लक्ष्मण ने कहा था कि दिल्ली में शनिवार और रविवार को होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक में तेलंगाना चुनावों के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। तेलंगाना विधानसभा चुनाव पहले अगले वर्ष लोकसभा चुनावों के साथ होने वाले थे। बहरहाल, TRS सरकार की सिफारिश के बाद राज्य विधानसभा इस सप्ताह भंग कर दी गई, जिस कारण यहां समयपूर्व चुनाव जरूरी हो गए हैं।

वीडियो: सपना चौधरी को मंहगा पड़ गया लॉन्ग ड्राइव करना

The post 15 सितंबर से तेलंगाना में चुनावी अभियान शुरू करेंगे अमित शाह appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Mdhd5k

No comments:

Post a Comment