Thursday, September 13, 2018

‘ला डी दा फैशन हाउस’ के लॉन्च पर नजर आई निहारिका रायजादा

लैक्‍मे फैशन वीक  में जुली शाह के लिए रेम्पवाक करने के बाद, एक्ट्रेस निहारिका रायजादा मुंबई में बुटीक ‘ला डी दा फैशन हाउस’ के लॉन्च पर नजर आई.


advertisement:


लॉन्च में निहारिका ने कहा कि अगर किसी को नए डिज़ाइन  और हाई एंड फैशन में अच्छे और शानदार कपड़ो की तलाश हैं तो “ला डी दा” उन ग्राहको की सभी इच्छाओं को पूरा करने में शक्षम हैं!

मीडिया के साथ बातचीत करते हुए रायजादा ने कहा, “मुझे यह कलेक्शन देख कर बहुत ख़ुशी हो रही हैं, यह सच में बहुत ही खुबसूरत हैं! मैंने आज इन्ही का एक ऑउटफिट पहन रखा हैं, यह एक पीच-कलर का गाउन हैं, जिसे आप 7 अगल-अलग तरीकों से पहन सकते हो! यह सच में आश्चर्यजनक बात हैं, इसीलिए मुझे ड्रैप गाउन पहनना अच्छा लगता हैं! यह कपडे मुझे काल्पनिक कहानियों की राजकुमारी की याद दिलाते हैं। आप वास्तव में अपने आप को रॉयल  महसूस करते हैं!”

पूजा ढांडा और नेहा नागपाल ने बताया की स्टोर में पंद्रह से भी ज्यादा डिजाइनरों के कपडे एक ही छत के नीचे शो-केस किये जायेगे, ताकि वैरायटी मिल सके. स्टोर में नेहा लुल्ला द्वारा डिजाईनड ज्वेलरी रखी जाएगी!

पिछले दिनों, निहारिका अपनी फ्रेंच फिल्म की शूटिंग में बिजी थी, और इनदिनों नीहारिका बॉलीवुड में इंद्र कुमार के ‘टोटल धामाल’ के साथ डेब्यू करने वाली हैं, इस फिल्म में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित नेने, अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और बहुत सारे कलाकार काम कर रहे हैं!

फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत, ‘टोटल  धामाल’ का निर्माण अजय देवगन फिल्म्स, अशोक ठाकरे, मार्कंद अधिकारी, आनंद पंडित और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा किया जा रहा हैं! फिल्म दिसंबर 2018 में रिलीज होने वाली है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MrPxtt

No comments:

Post a Comment