Sunday, September 9, 2018

अगर आप भी हैं दमदार Royal Enfield राइड के शौकीन, तो जरूर पढ़ें यह खबर

रॉयल एनफील्ड, ने भारत में दो नये रंगों में क्लासिक सिगनल्स 350 मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है। क्लासिक सिगनल्स 350 सेवा में रहे एनफील्ड्स और उन्हें चलाने वाले पुरूषों एवं महिलाओं द्वारा प्रेरित है। 350सीसी सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड की पेशकश का विस्तार करते हुये और मिलिट्री विरासत पर निर्मित क्लासिक सिगनल्स 350 दो रंगों – एयरबॉर्न ब्लू और स्टॉर्मराइडर सैंड में उपलब्ध है। ये नई मोटरसाइकिलें गियर के एक समर्पित कलेक्शन और 40 से ज्यादा मोटरसाइकिल एसेसरीज के साथ उपलब्ध होंगी, जिनमें पैनियर्स एवं स्टील इंजन गार्ड्स शामिल हैं।


advertisement:


‘‘क्लासिक सिगनल्स 350 भारत में सभी स्टोर्स में 28 अगस्त से बुकिंग्स के लिये उपलब्ध होगी। मोटरसाइकिल की बिक्री 161728 रूपये (एक्स-शोरूम चेन्नई) की कीमत में की जायेगी। हमारे ग्राहक जेन्यून मोटरसाइकिल एसेसरीज के एक कलेक्शन में अपनी पसंद की एसेसरी भी चुन सकते हैं। इन सबकी पेशकश 2 साल की वारंटी के साथ की जायेगी।

क्लासिक सिगनल्स 350 मोटरसाइकिल्स के लॉन्च के अवसर पर पर रूद्रतेज (रूडी) सिंह-प्रेसिडेंट रॉयल एनफील्ड ने कहा, रॉयल एनफील्ड में हमारा उद्देश्य है, ‘‘मेड लाइक ए गन‘। हमारा इतिहास ऐसी मोटरसाइकिलें बनाने का रहा है, जो आवश्यकतानुरूप, भरोसमंद और बहु उपयोगी हैं। हम 1950 के शुरूआती दशक से ही सशस्त्र सेनाओं के साथ जुड़े रहे हैं और अब तक सशस्त्र बलों को मोटरसाइकिलों की आपूर्ति करने वाले सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता बने हुये हैं।

क्लासिक सिगनल्स की दो नई कलर स्कीम्स- एयरबॉर्न ब्लू और स्टॉर्मराइडर सैंड की प्रेरणा भारतीय सशस्त्र बलों की प्रतिष्ठित इकाईयों से ली गई हैं। इन मोटरसाइकिलों में टैंक पर एक खास स्टेनसिल्ड नंबर मौजूद होगा, जो प्रोडक्शन संख्या को दर्शाता है। प्रत्येक मोटरसाइकिल का एक अनूठा नंबर होगा, जो उन्हें एक्सक्लूसिव और अनूठी मोटरसाइकिल बनायेगी।

क्लासिक सिगनल्स 350 को इंजन, साइलेंसर और व्हील्स एवं डार्क टैन सीट पर इसके ब्लैक्ड आउट स्कीम द्वारा पूरक बनाया जा रहा है। क्लासिक सिगनल्स 350 के साथ रॉयल एनफील्ड द्वारा अपने ग्राहकों के लिये ड्युअल चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) की पेशकश की जायेगी। ड्युअल चैनल एबीएस से अचानक ब्रेक्स लगाने पर व्हील को लॉक होने से बचाने में मदद मिलती है, जिससे राइडर्स को बेहतर ब्रेकिंग दक्षता उपलब्ध होती है।

 

The post अगर आप भी हैं दमदार Royal Enfield राइड के शौकीन, तो जरूर पढ़ें यह खबर appeared first on Navyug Sandesh.



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2wWtsxk

No comments:

Post a Comment