
गणेश चतुर्थी के मौके पर सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की मचअवेटेड फिल्म 2.0 फिल्म का आज सुबह 9 बजे टीजर रिलीज हो गया है. यह फिल्म साल 2010 में आई फिल्म ‘रोबोट’ का दूसरा पार्ट है.
2.0 का टीजर आउट

आज मशहूर प्रोड्यूसर करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर टीजर को रिलीज किया है. टीजर के रिलीज के 1 घंटे के अंदर ही 4 लाख व्यूज आ गए.इस फिल्म का लोग काफी दिन से इंतजार कर रहे थे. इस टीजर में लीड रोल सुपस्टार रजनीकांत कर रहे हैं वहीं फिल्म में विलेन की भूमिका बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार निभाएंगे.
देखिये वीडियो
फिल्म के 1 मिनट 31 सेकेंड के टीजर में शहर भर में मौजूद लोगों के पास मोबाइल फोन को विलेन अपने पास चुंबकीय ताकत से खींच लेता है. इसके बाद चील के रूप में पूरे शहर में आतंक मचा देता है. हालांकि पावरफुल विलेन से लड़ने के लिए ‘रोबोट’ फिल्म की ही तरह सुपर पॉवर का यूज करने के लिए साइंटिस्ट डॉक्टर वसीगरन बने रजनीकांत ‘चिट्टी’ को बुलाते हैं. देखना यह होगा कि लोगों के पास से मोबाइल फोन के गायब होने की क्या वजह हो सकती है.
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2x9pcL6
No comments:
Post a Comment