Friday, September 14, 2018

आंखों के डार्क सर्कल हटाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

दिनों दिन हमारा वर्क कल्चर बदल रहा है। जिस वजह से आंखों के नीचे घेरे होना एक आम समस्या हो गई है। लेकिन आंखों के नीचे बढ़ते काले घेरे की वजह से चेहरा खूबसूरत नजर नहीं आता है। आप चाहें तो काले घेरे को रिमूव कर सकते हैं। इसके लिए कुछ छोटे-छोटे टिप्स आजमाने होंगे। जानिए इनके बारे में-
रोज वाॅटर: रोज वाॅटर की मदद से आंखों के आसपास के काले घेरे व कालेपन को दूर किया जा सकता है। इसके लिए रोज वाॅटर में भीगी रूई के फाहे आंखें बंद करके पलकों पर रखें।
बादाम तेल: सोने जाने से पहले बादाम तेल में आर्गेनिक शहद मिलाकर इसे आंखों के नीचे लगाएं।
ग्रीन टी बैग: यह एक एंटीऑक्सीडेंट है। यह काले घेरे को हल्का करने और सूजन कम करने में सहायक होता है।
कैमोमाइल टी बैग: यह भी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। जिससे त्वचा का रंग हल्का करने, त्वचा को साफ करने में मदद करता है।
कोल्ड मिल्क: दूध लैक्टिक एसिड, अमीनो एसिड, एंजाइम, प्रोटीन और कई एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इससे आंखों के काले घेरे कम होते हैं।
ठंडी पट्टी: इससे आंखों को सुकून मिलता है, क्योंकि ठंडी पट्टी रक्त वाहिकाओं को नियंत्रित कर त्वचा में कसाव लाती है, जिससे आंखों के नीचे का कालापन हल्का पड़ जाता है।


advertisement:




from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CVXNT0

No comments:

Post a Comment