Thursday, September 27, 2018

आज का राशिफल (27 सितम्बर 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

राशिफल (27 सितम्बर 2018)

मेष:  नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। प्रवास में आकस्मिक कठिनाइयाँ आएंगीं । क्रोध और वाणी पर संयम रखे।तनाव से दूर रहें।


advertisement:


वृषभ: दांपत्यजीवन का विशेष आनंद मिलेगा। किसी सामाजिक स्थान पर घूमने अथवा लघु प्रवास पर जाकर आनंद में दिन व्यतीत करेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। सामाजिक एवं सार्वजनिक क्षेत्र में यश एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

मिथुन: कार्य सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहेगें। आर्थिक लाभ की संभावनाएँ हैं।

कर्क: पारिवारिक मामले सुलझेंगे तथा परिवार के सदस्यो के प्रति आपका आकर्षण बढ सकता है। थकान महसूस हो सकती है, थोडे से आराम से अच्छा महसूस करेंगे।

सिंह: आप छोटे-मोटे विषयो पर काफी गहराई से विचार करेंगे धैर्य रखे तथा पूरी बात समझकर ही कोई फैसला ले। व्यापार सामान्य रहेगा। मित्रो की मदद भी मिल सकती है।

कन्या: शारीरिक- मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। साथ ही आप प्रेमपूर्ण सम्बंधों से द्रवीभूत होंगे। भाई- बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा और उनके द्वारा लाभ भी मिलेगा।

तुला: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। आज का दिन अपने व्यावसायिक और वित्तीय गतिविधियों में बदलाव लाने का दिन है , इसलिए अगर कुछ इस तरह की आपकी योजना है तो अपने आप को तनावमुक्त रखे।

वृश्चिक: शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात सफल और आनंददायक रहेगा। आनंददायक प्रवास होगा। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी।

धनु: पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। स्वभाव में क्रोध और आवेश रहेगा। स्वास्थ्य खराब होगा। अपने आप को तनावमुक्त रखे। पैसे का अत्यधिक खर्च होगा। 

मकर: किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ दिन है। धन लाभ होगा। मित्रों, सम्बंधियों के साथ की मुलाकात आनंदित करेगी।

कुंभ: सभी काम सरलता से सम्पन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी- व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। आप मानसिक रूप से राहत महूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान- सम्मान बढ़ेगा।

मीन: नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखने से परिवारजनों के साथ वादविवाद नहीं होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2DwKubN

No comments:

Post a Comment