Wednesday, September 26, 2018

पिता सलीम खान के एक आइडिये ने सलमान खान को बना दिया सुपरस्टार

बॉलीवुड के दंबग, भाईजान जैसे नामों और दरियादिली के कारण अपने फैंस के बीच मशहूर  सुपरस्टार सलमान खान आज जिन ऊंचाईयों पर हैं वहां पहुंचना हर एक की किस्मत में नहीं होता है। सलमान खान की किस्मत के सितारे आसमान में चमकते सितारों की तरह चमक रहे हैं। लेकिन, सलमान की इस कामयाबी के पीछे बहुत लंबा संघर्ष भी छिपा है। सलमान खान को स्टार बनाने में उनके पिता ने भी बड़ी भूमिका निभाई है। सलमान खान के पिता का एक ऐसा ही किस्सा है, जिसे सलमान खाने ने खुद एक आप की अदालत में बताया था, यह किस्सा बहुत ही रोमांचक है, यह किस्सा यह भी संदेश देता है कि एक पिता अपने बेटे के करियर को लेकर कितना चिंतित होता है।


advertisement:


सलमान खान के पिता सलीम खान गुजरे जमाने के एक्टर और फिल्म राइटर रहे हैं। बेटे सलमान का करियर बनाने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। सलीम प्रोड्यूसरों  से बेटे को फिल्म में लेने की सिफारिश करते थे। एक बार सलीम ने एक डायरेक्टर से कहा कि आप अपनी फिल्म के लिए मेरे बेटे का नाम घोषित कर दीजिए। डायरेक्टर ने कहा कि मेरे पास बजट नहीं है और मैं फिल्म नहीं बना पाऊंगा। सलीम ने कहा कि आप सिर्फ घोषणा कर दीजिए मेरे बेटे का नाम हो जाएगा, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर मेरे बेटे को इस बहाने से जानने लग जाएंगे, उसके लिए (सलमान) सिर्फ यही काफी है और हुआ भी यही।

सलमान खान का नाम डायरेक्टर ओर प्रोड्यूसरों तक पहुंच गया। उसी दौरान राजश्री प्रोड़्क्शन हाऊस भी अपनी नई फिल्म मैने प्यार किया के लिए नए चेहरे की तलाश कर रहा था। मोहनीश बहल के कहने पर सलमान वहां ऑडिशन देने गए। लेकिन सलमान को साढ़े चार घंटे इंंतजार कराने के बाद भी सूरज बडज़ात्या उनसे नहीं मिले। आखिर फिल्म में दीपक तिजोरी फाइनल हो गए। लेकिन कुछ कारणों से दीपक तिजोरी फिल्म नहीं कर पाए और इस तरह सलमान की फिल्म में एंट्री हो गई, उसके बाद की कहानी आपको पता है सलमान आज कहां हैं।



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NDSFb4

No comments:

Post a Comment