Friday, September 14, 2018

फ्रिज में स्टोरेज के टिप्स, इससे बढ़ेगी आपके फ्रिज की उम्र

आमतौर घरों में महिलाएं अपने फ्रिज पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं देतीं। इसकी वजह है, उन्हें लगता है कि फ्रिज इलेक्ट्राॅनिक चीज है। इसके साथ ज्यादा छेड़छाड़ सही नहीं है। लेकिन फ्रिज की समय-समय पर सफाई करना जरूरी है। जाहिर है आप ऐसा करती भी होंगी। लेकिन इसके साथ ही फ्रिज में जब कोई खाद्य पदार्थ रखती हैं, तो उसे रखने के भी कुछ टिप्स को फाॅलो करना जरूर है। जानिए, फ्रिज को क्लीन करने और सब्जियों को प्राॅपर तरीके से फ्रिज में रखने के टिप्स-
– रस्सेदार पकी हुई सब्जियां कभी भी फ्रिज की पीछे की शेल्फ में न रखें, क्योंकि वह वहां जमना शुरू कर देते हैं।
– फ्रिज में सब्जियां रखने से पहले उन्हें हल्का-सा उबाल कर रखें, ताकि वह लंबे समय तक बरकरार रह सकें।
– ध्यान रहे कि सब्जियां ठंडी होने के बाद हवा बंद डिब्बे में रखें।
– डी-फ्रॉस्ट करने से पहले फ्रिजर में से सारा सामान निकाल लें।
– रेफ्रिजरेटर को साफ करते समय गिले डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें. बेकिंग सोडा भी प्रयोग कर सकते हैं।
– बाहरी तापमान को देखते हुए फ्रिज के अंदर का तापमान भी जांचते रहें।
-फ्रिज में कभी भी सब्जी बहुत ज्यादा दिनों तक न रखें।
-फ्रिज में पकी सब्जी रखते हुए ध्यान रखें कि वह खुले बर्तन में न हों।


advertisement:




from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CV8IMQ

No comments:

Post a Comment