Friday, September 14, 2018

माफी मांगने पर भी जब बात बिगड़ जाए तो समझें…

good partner

अकसर लोग माफी मांगने के दौरान यह जताते रहते हैं कि उनकी गलती नहीं होने के बावजूद भी माफी मांग रहे हैं। लेकिन सही मायनों में माफी तभी मांगी जानी चाहिए जब आपको लगे कि आपने गलती की है। अगर ऐसा नहीं है तो माफी न मांगे, क्योंकि आपके द्वारा मांगी गई माफी नाटकीय लग सकती है, जो किसी भी तरह के रिश्ते के लिए सही नहीं है। यहां हम आपको बता रहे हैं माफी मांगने के दौरान किन बातों का ख्याल रखें-
ब्लेम गेम न खेलें
ध्यान रहे अपनी माफी को ब्लेम-गे में ना बदलें। ऐसा कई बार होता है जब आप माफी मांगते हैं तो साथ यह कहना नहीं भूलते हैं कि आपने ऐसा क्यों कहा या किया। जैसे मैनें जो कहा उसके लिए सॉरी लेकिन इसकी शुरुआत तुमने ही की थी। इस तरह की बातें माफी से ज्यादा आरोप लगाने की ओर इशारा करती हैं।
गलती का अहसास करें
माफी मांगने के लिए सबसे पहले जरूरी है अपनी गलती का एहसास होना। माफी मांगने का सबसे आसान तरीका है सॉरी बोल देना, लेकिन जब तक आप अपनी गलती को नहीं मानेगें और पहले खुद को माफ नहीं करेंगे तब तक सामने वाले के लिए आपको माफ करना मुश्किल हो जाएगा।
सही शब्दों को बोलें
अपनी गलती की माफी मांगने के लिए गोल-मोल शब्दों या इधर-उधर की बातों का इस्तेमाल कम ही करें तो बेहतर होगा। इससे सामने वाले को आपकी माफी मांगने की भावनाएं दिखाई नहीं देंगी। इसलिए अच्छा यही होगा कि सीधे व साफ शब्दों में अपनी गलती को स्वीकारें और उसके लिए माफी मांगे।


advertisement:




from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NMyEya

No comments:

Post a Comment