Friday, September 14, 2018

सलमान खान की फिल्म ‘लवरात्रि’ के खिलाफ याचिका दायर

salman khan latest news

अगले महीने आने वाली रोमांटिक फिल्म ‘लवरात्रि’ की रिलीज में अब देरी हो सकती हैं। मुजफ्फरपुर की अदालत ने फिल्म के एक्टर सलमान खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। लवरात्रि के खिलाफ दायर याचिका में कहा गया है कि फिल्म से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है। सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ अधिवक्ता सुधीर ओझा ने कोर्ट में मुकदमा दायर किया है और इस मामले में सलमान समेत 76 अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस केस में सलमान खान, हीरो आयुष शर्मा, वरीना हुसैन, अंशुमान झा, राम कपूर समेत 76 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।


advertisement:


पहले भी ‘लवरात्रि’ को लेकर वीएचपी ने कहा था कि फिल्म से हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं, इसलिए इसके खिलाफ कार्यवाही होगी।इस रोमांटिक फिल्म में एक जोड़े की कहानी दिखाई गई है, जिनका प्यार नवरात्रि के दौरान परवान चढ़ता है। फिल्म में आयुष शर्मा और वरीना हुसैन मुख्य किरदार में हैं।



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Mu72t9

No comments:

Post a Comment