
इन दिनों सोनी टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति शो का दसवाँ सीजन चल रहा है। सदी के।महानायक अमिताभ बच्चन इस शो के पहले सीजन से ही इसके होस्ट रहे हैं और उनकी आवाज़ हमेशा से ही इस शो को लोगों का फ़ेवरेट बनाने में सफल रही है।पर इस बार इस शो के फॉरमेट के कारण यह लोगों को ज्यादा पसंद नही आ रहा है। हॉट सीट पर बैठे कैंडिडेट से अमिताभ की जरूरत से ज्यादा बातचीत शो को बोर बना रही है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन की कई कैंडिडेट्स पर निजी टिपण्णी भी इस शो का स्तर निम्न कर रही है।
शो शुरू से ही लोगों को इसलिए पसंद आता रहा है क्योंकि उन्हें अमिताभ बच्चन की आवाज़ और इसमें पूछे गए प्रश्नों में दिल्चस्पी रही है। पर अब पिछले दो सीजन से अमिताभ की लोगों से लंबी बातचीत जो अक्सर थोपी हुई लगती है और फिर लोगों पर वीडियो जिसमे उनकी ज़िन्दगी में बिना वजह झांकना इस शो को एक उच्च श्रेणी से अपने निचले स्तर पर ले आया है।
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QnxGal
No comments:
Post a Comment