Sunday, September 9, 2018

स्किन के लिए वरदान समान है कच्चा दूध, जानिए कैसे

दूध एक ऐसा पेय पदार्थ है, जिसका इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। आमतौर पर लोग इसका सेवन उबालकर करते हैं, लेकिन वहीं कच्चा दूध स्किन को कई तरह के लाभ पहुंचाता है। आप अपनी स्किन की कई समस्याओं जैसे सनटैन, व मुंहासे आदि को इसकी मदद से बेहद आसानी से दूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके इस्तेमाल के बारे में-


advertisement:


अगर आप अब तक बाजार से स्किन टोनर खरीदती थी, तो अब आपको ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है। कच्चा दूध ऑयली स्किन वालों के लिए बेहतरीन टोनर साबित हो सकता है, बस इसे इस्तेमाल से पहले इसमें कुछ बूंदे नींबू के रस की मिला लें। इसके बाद इसे अप्लाई करें। जब यह सूख जाए तो चेहरा गर्म पानी से धो लें।

अगर सनटैन के कारण आपकी स्किन अनइवन हो गई है तो क्यों न दूध की मदद ली जाए। एंटी-टैन पैक बनाने के लिए 5 से 6 बादाम को दूध में 1 घंटे के लिए भिगोकर रखें। फिर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट लगाने के बाद हल्का-हल्का रगड़कर उतारें।

कच्चा दूध मुंहासों की समस्या को दूर करने में भी जादू की तरह काम करता है। इसके इस्तेमाल के लिए 2 चम्मच मुलतानी मिट्टी में दूध और गुलाबजल मिलाकर लगाएं। रोजाना इस पेस्ट को लगाने से आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।

स्किन पर चाहिए फेयरनेस, अपनाएं यह देसी नुस्खा

The post स्किन के लिए वरदान समान है कच्चा दूध, जानिए कैसे appeared first on Navyug Sandesh.



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CAJR0x

No comments:

Post a Comment