Friday, September 14, 2018

द किंग ऑफ गुड टाइम कहलाते थे विजय माल्या, पढि़ए उनके शौक लाइफस्टाइल के बारे में

किंगफिशर ग्रुप के मालिक विजय माल्या एक बार फिर से चर्चा में हैं। भारत के अलग अलग बैंको से नौ हजार करोड़ का कर्जा फरार लेकर लंदन में शरण लिए हुए हैं। उनके प्रत्यर्पण के लिए भारत की जांच एजेंसियां लंदन की कोर्ट में केस लड़ रही हैं। आइए जानते हैं माल्या के बिजनेस, शोक, उनकी लाइफस्टाइल, और रईसी के अलावा गोल्डन डेज से लेकर बैड डेज तक की कहानी..

द किंग ऑफ गुड टाइम


advertisement:


किंगफिशर समूह के मालिक विजय माल्या को द किंग ऑफ गुड टाइम भी कहा जाता था। यानि अच्छे दिन का बादशाह, वह चीज चीज में हाथ डालते थे वह सोना बन जाती थी, माल्या जिस बिजनेस में उतरते थे उसमें वह तरक्की के झंडे गाड़ दिया करते थे। इसलिए उन्हें द किंग ऑफ गुड टाइम भी कहा जाता था।

खेलों के शौकीन

विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर शराब की बड़ी कंपनी है। इसके अलावा किंगफिशर कई सेगमेंट में काम करता है, जैसे किंगफिशर एयरलाइन, आईपीएल जैसे खेलों में विजय माल्या का पैसा लगा हुआ है। विजय माल्या फॉर्मूला वन रेस का भी काफी शौकीन है, फॉर्मूला वन रेस में भी माल्या ने एक टीम में हिस्सेदारी ले रखी थी। इसके अलावा माल्या की कंपनी किंगफिशर फॉर्मूला वन रेस में स्पॉनसर भी थी।

ग्लैमर से रहा पुराना नाता

विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर का कैलेंडर देश के साथ दुनिया में भी काफी मशहूर है। यह दुनिया के सबसे महंगे और ग्लैमर कैलेंडर में गिना जाता था। इस कैलेंडर के लिए देश ओर विदेश की मशहूर ओर महंगी मॉडल से फाटोशूट करवाए जाते थे। इस फोटोशूट के दौरान माल्या खुद मौजूद रहते थे। माल्या इस कैलेंडर में खास दिलचस्पी लेते थे। क्रूजिंग पर इस कैलेंडर के लिए फोटोशूट खास पहचान थी।

शानदार था गोवा का लाइफस्टाइल

किंगफिशर समूह के मालिक विजय माल्या का गोवा में खुद का अरबों रुपए की कीमत का रिसॉर्ट है। यह रिसॉर्ट माल्या ने निजी एंजॉयमेंट के लिए बनवाया था। इस रिसॉर्ट कैलेंटर से जुड़े फोटोशूट, पेज 3 पार्टियों के लिए जाना जाता था। माल्या यहां खुद भी छुट्टियां बिताने आते थे। यह रिसॉर्ट अब ईडी ने अटैच कर दिया है। इस रिसॉर्ट की एक बार नीलामी भी की गई थी। लेकिन, नीलामी में इसकी सही कीमत नहीं मिली।

हर सितारा होता था पार्टी में

अपनी पार्टियों में विजय माल्या हर एक्ट्रेस को बुलाता था। उनकी पार्टियों में बॉलीवुड, क्षेत्रीय सिनेमा हर एक्ट्रेस मौजूद रहतीं थीं। माल्या की पार्टी में हर छोटा बड़ा फिल्मी सितारा आना अपना शान समझता था। माल्या को हर एक्ट्रेस के साथ देखा जा सकता था। माल्या की पार्टियां ग्लैमर ओर एंजॉयमेंट की गारंटी मानी जातीं थीं। माल्या को हर एक्टे्रस के साथ देखा जा सकता था।

आईपीएल में लाए ग्लैमर

विजय माल्या ने क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ आईपीएल में भी हाथ आजामया और यहां भी सफलता ने उनके कदम चूमे। माल्या ने आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स (आरसीबी) को खरीदा। आईपीएल में माल्या की एंट्री से क्रिकेट और आईपीएल में ग्लैमर आ गया। आईपीएल के दौरान अपनी टीम के खिलाडिय़ों के लिए भी माल्या पार्टियां आयोजित करत थे। इस पार्टी में देशी, विदेशी मॉडल, एक्ट्रेस और क्रिकेटर खिलाड़ी शामिल होते थे। माल्या की आईपीएल पार्टियां धीरे धीरे क्रिकेटरों के बीच काफी लोकप्रिय हो गईं और यह आईपीएल की शान बन गईं।

आरसीबी की फ्रेंचाइजी छिनी

विजय माल्या के बैंक डिफॉल्टर ओर देश से फरार होकर लंदन बस जाने के बाद उन पर चल रहे केस की वजह से बीसीसीआई ने उनसे आरसीबी फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक छीन लिया है। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली हैं।

इतना होने के बावजूद लॉर्डस पहुंचे मैच देखने

विजय माल्या इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया और इंग्लैंड की 5 मैच की टेस्ट सीरीज के दौरान मैच देखने लॉर्ड स्टेडियम भी पहुंचे थे। मैदान में माल्या को मैच देखता देख हर कोई हैरान रह गया था। इस दौरान मीडिया में यह भी खबर आई थी माल्या ने टीम इंडिया के खिलाडिय़ों से मिलने की इजाजत भी मांगी थी, लेकिन, बीसीसीआई प्रशासन ने इसकी कतई इजाजत नहीं दी थी। बल्कि, टीम इंडिया के हर खिलाडि़ को माल्या से दूर रहने की हिदायत दी थी।

माल्या की पार्टी में जाना शान समझते थे, आज वही बनाते हैं दूरी

आज विजय माल्या से हर कोई दूरी बना रहा है, हर कोई उनसे कन्नी काट रहा है। भारत में खलनायक की तरह उनकी बनती छवि के बीच राजनेता, एक्टर, खिलाडि़ी सभी उनसे दूरी बनाए रखे हुए हैं उनके बारे में कोई बात करना पसंद नहीं करता। माल्या के साथ अपने पुराने फोटो हर सब छुपाने की कोशिश करते हैं। जबकि एक वक्त में विजय माल्या की पार्टी में जाना नेता, अभिनेता, खिलाड़ी अपनी शान समझते थे। पार्टियों में विजय माल्या के साथ हर क्षेत्र का इंसान और सेलिब्रिटी दिखता था जो उनसे आज दूरी बना रहे हैं।

गौरतलब है कि विजय माल्या पर भारत के बैंको से नौ हजार करोड़ कर्जा का लेकर फरार होने का आरोप है। लंदन की वेस्टमिंस्टर मैजिस्ट्रेट कोर्ट में उनके प्रत्यर्पण को लेकर सुनवाई चल रही है। अगली 10 दिसबंर को उनके प्रत्यर्पण को लेकर कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी।

 



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2D6TV1N

No comments:

Post a Comment