Tuesday, September 25, 2018

कार्यकर्ता महाकुम्भ में बोले मोदी, बीजेपी का कार्यकर्त्ता होना सौभाग्य की बात

भोपाल: जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भोपाल में कार्यकर्त्ता महाकुम्भ का आयोजन किया गया| इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और सूबे के सीएम समेत लाखो की संख्या में कार्यकर्त्ता शामिल हुए| इस दौरान मोदी ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की “भाजपा का कार्यकर्त्ता होना गर्व की बात है| पिछले जन्म में कोई महान कार्य किये होगे की हमे इस जन्म में इस पार्टी की तरफ से भारती की सेवा करने का मौका मिला”|


advertisement:


 

कांग्रेस ने संतुलन खो दिया है– राफेल डील पर बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झूठ का बवंडर फैलाया जा रहा है। राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि जितना कीचड़ उछालेंगे उतना ही कमल खिलेगा| कांग्रेस ने गाली देने में पूरी ताकत लगाई| कांग्रेस पार्टी ने संतुलन खो दिया है| कांग्रेस पार्टी देश के बाहर गठबंधन खोज रही है| कांग्रेस पार्टी पराजय के भय से गठबंधन करने पर आ गयी है| सत्ता के नशे में छोटी-छोटी पार्टियों को कुचल देनी वाली कांग्रेस आज उन्हीं छोटे दलों के पैरो में पड़ी है|

 

जन-बल के हिसाब से चुनाव लड़ते है– मोदी ने कहा की “हम धन बल के हिसाब से नहीं बल्कि जन बल के हिसाब से चुनाव लड़ते है| इसी वजह से हमारा मन्त्र है “मेरा बूथ-सबसे मजबूत”| हम यही मन्त्र लेकर आगे चलते है और हमेशा बढ़ते रहेगे| प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश यही है कि कोई भी वर्ग छूट न जाए| वोट बैंक की राजनीति दीमक की तरह है| ऐसी राजनीति समाज में बर्बादी ले आई| सशक्त भारत के लिए सबका विकास जरूरी है| कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश का भला नहीं किया। कांग्रेस सरकार में राज्यों में रूकावट पैदा की जाती थी|



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2O98Ix0

No comments:

Post a Comment