Tuesday, September 25, 2018

देश की सुरक्षा ताक पर रखने वाली कांग्रेस किस मुंह से जनता के पास जाएगी: शाह

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के भोपाल में मंगलवार को भोपाल के जम्बूरी मैदान में “कार्यकर्त्ता महाकुम्भ” का आयोजन किया गया जिसमे लाखो पीएम मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए| इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की “कांग्रेस ने इस प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था| कांग्रेस हमेशा देश की सुरक्षा को ताक में रखती है और किस मुंह से वो जनता के बीच वोट मांगने जाएगे”|


advertisement:


NRC की प्रक्रिया रुकनी नहीं है– भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि देश के 70 फीसदी भू-भाग पर आज बीजेपी की सरकार है, जो पीएम मोदी के नेतृत्व में जनता की सेवा कर रही है| बीजेपी को देश के हर बूथ और हर गांव तक पहुंचाने का काम हम सभी कार्यकर्ताओं को करना है| भारतीय जनता पार्टी के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता देश की सुरक्षा है वोट बैंक की राजनीति नहीं है| कांग्रेस पार्टी कितना भी जोर लगा ले, देश हित में अब NRC की प्रक्रिया रुकने वाली नहीं है|

 

मोदी ने बढाया मान– शाह ने कहा की “मोदी जहाँ भी गए है उन्होंने इस देश का मान बढ़ाया है और हमेशा ही देश के बारे में ही सोचा है| आज तक मोदी ने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे भाजपा के कार्यकर्ताओ का अपमान हो”|



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2xz2HjG

No comments:

Post a Comment