
दिग्गज बॉलीवुड निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी की अगली फिल्म ‘पंगा’ के कलाकारों में रिचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे। आपको बता दे की यह दोनों कलाकार दक्षिण की स्टार शकीला की बायोपिक में कंगना रनौत, नीना गुप्ता और जस्सी गिल के साथ दिखाई देंगे।
बता दें की रिचा ने इंस्टाग्राम पर उन्हें फिल्म में कास्ट करने की खबर साझा की और परिवार के साथ अपने बचपन की फोटो पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि उनका परिवार उनके लिए पूरी दुनिया है। अश्विनी अय्यर और फॉक्स स्टूडियो का धन्यवाद। आपने यह सुनिश्चित किया कि मेरे पास एक और परिवार है। कुछ और ‘पंगा’ लेने के लिए तैयार हूं।
वहीं, त्रिपाठी ने भी परिवार के साथ फोटो साझा की और लिखा कि पूरे परिवार का आशीर्वाद उनके साथ है। वह ‘पंगा’ परिवार का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हैं।
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Mx97o2
No comments:
Post a Comment