
फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों बायोपिक फिल्मों का चलन जोरों पर है। हाल ही में गोविंदा के दोस्त संजय दत्त के जीवन पर बायोपिक फिल्म संजू का निर्माण किया गया था। गोविंदा का यह कहना है कि उनकी बायोपिक बनाई जा सकती है लेकिन इसका समय अभी नहीं आया है। गोविंदा का यह मानना है कि उनकी भी बायोपिक बननी चाहिए। गोविंदा का यह कहना है कि खुद की कहानी को परदे पर दिखाना अभी थोड़ा जल्दबाजी होगी।
गोविंदा ने यह कहा कि उनकी बायॉपिक से जिंदगी में संघर्ष कर रहे लोग बहुत प्रभावित होंगे। ऐसे कलाकार जो नीचे से ऊपर आए और सफलता का मुकाम हासिल किया, जिन्हें मौके बहुत कम मिले लेकिन अच्छा किया। ऐसी परिस्थियों में मुझे काम करने का मौका मिला है इसलिए मैं मानता हूं कि मुझ पर बायोपिक अवश्य बन सकती है। इस बायोपिक में मेरी लाइफ की उन बातों को शामिल किया जा सकता है जिसमें माता-पिता का आशीर्वाद है और गांव के बिताए दिन और बचपन की कई यादें हैं। मेरी कहानी को वे लोग पसंद करेंगे जो गरीबी में डिप्रेस हो जाते हैं। मेरी कहानी मोटिवेशनल और इंस्पायरिंग होगी। लेकिन इसे बनाने का समय अभी तो नहीं आया है। बायॉपिक में थोड़ा और समय लगेगा।
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QugOPc
No comments:
Post a Comment