Tuesday, September 25, 2018

उत्तर भारत में भारी बारिश के कारण अलर्ट पर सेना

भारत के अधिकांश उत्तरी हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर में बाढ़ की स्थिति बन गई है। बारिश से अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में स्कूलों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। पंजाब राज्य सरकार ने ‘रेड अलर्ट’ जारी कर प्रशासन को सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सभी जिला प्रशासन से लगातार नजर बनाए रखने को कहा है। बता दें कि पंजाब में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है और राज्य के कई इलाकों में सोमवार को भी मूसलाधार बारिश हुई।


advertisement:


दिल्ली-एनसीआर में भी सोमवार को अच्छी बारिश हुई है। कृषि जानकारों का कहना है कि पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश से खरीफ की फसल को नुकसान हो सकता है। पंजाब सरकार ने जिला प्रशासनों को संभावित बाढ़ वाले इलाकों में बचाव अभियान के लिए पर्याप्त नावों का इंतजाम करने के निर्देश जारी किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में उफान पर नजर आ रही नाहड़ खाड़ (छोटी नदी) में एक व्यक्ति के बह जाने से उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भूस्खलन की चपेट में एक मिट्टी का घर आ गया जिमे एक ही परिवार पांच लोग मलबे में दब गए। उत्तराखंड में पहाड़ों से मलबा और पत्थर गिरने के कारण बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री जाने वाले मार्गों के अलावा कई अन्य मार्ग भी बाधित हो गए। भूस्खलन से चार धाम यात्रा भी प्रभावित हुई है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ONXZ8h

No comments:

Post a Comment