Sunday, September 9, 2018

घर पर इस तरह बनाएं लजीजदार पनीर टिक्का

पनीर टिक्का का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। कोई शादी हो या पार्टी, लोग पनीर टिक्का खाना काफी पसंद करते हैं। यूं तो लोग इसे बाजार से लाकर खाते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो इसे घर पर भी बनाकर खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पनीर टिक्का बनाने की विधि के बारे में-


advertisement:


पनीर टिक्का बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 1 कप दही, हल्‍दी पाउडर, चिली पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।  फिर इसमें लहसुन का पेस्‍ट, अदरक का पेस्‍ट, चाट मसाला पाउडर और गरम मसाला पाउडर, अमचूर पाउडर और जीरा पाउडर अच्छे से मिलाएं।

अब इसमें चौकोर टुकड़ों में कटी हुई प्‍याज, आधा कप हरा धनिया, बेसन, स्‍वादानुसार नमक और आधा नींबू निचोड़ कर सब चीजों को अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें। मिक्‍स करते समय इस बात का ध्यान रखें प्याज, शिमला मिर्च और पनीर पर अच्‍छे से कोटिंग हो जानी चाहिए।

अब इनको 30 मिनट के लिए मैरिनेट करें। फिर एक स्‍क्‍वूयर्स लें और इसमें मैरिनेट किए हुए टुकड़ें डालें और एक बार फिर से कोटिंग करें।

पैन को गर्म करके उसमें 1 चम्मच तेल डालकर फैलाएं। अब इसके ऊपर स्‍क्‍वूयर्स रखें आर इसे पकने दें। थोड़े समय के बाद स्क्वूयर को पलटते रहें ताकि सब्जियां अप्छे से पक जाएं।

पनीर टिक्का बनकर तैयार है, इसका लुत्फ उठाएं।

एसिडिटी से हर रोज होना पड़ता है दो-चार, तो ऐसे दें उसे मात

 

The post घर पर इस तरह बनाएं लजीजदार पनीर टिक्का appeared first on Navyug Sandesh.



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2N3kNUY

No comments:

Post a Comment