Friday, September 7, 2018

‘भारत’ फिल्म के लिए कैटरीना कैफ थी पहली पसंद: सलमान खान

बॉलीवुड के ‘दबंग’ अभिनेता सलमान खान का यह कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘भारत’ के लिए कैटरीना कैफ पहली पसंद थीं। आपको बता दे की बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर इन दिनों यह फिल्म बना रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा का चयन किया गया था जो बहुत समय के बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही थी।


advertisement:


आपको बता दें प्रियंका ने अब यह फिल्म छोड़ दी है और उनकी जगह कैटरीना को चुना गया है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से एक हफ्ते पहले ही प्रियंका ने फिल्म करने से इंकार कर दिया। फैंस के साथ-साथ सलमान खान भी ये खबर जानकर पूर्ण्तः दंग रह गए थे। उन्हें कई दिनों तक भरोसा नहीं हुआ था कि प्रियंका ने फिल्म करने से इंकार कर दिया है। प्रियंका के फिल्म से बाहर जाने के बाद फिल्म अली अब्बास जफर और सलमान खान नई हीरोइन की तलाश में निकल लिए और दो-तीन दिन में उन्होंने कैटरीना कैफ को प्रियंका की जगह साइन कर लिया।

सलमान ने कहा ,‘प्रियंका ने पांच दिन पहले ‘भारत‘ में काम नहीं करने की सूचना देकर हमारे ऊपर एहसान कर दिया। मुझे खुशी है कि अब यह फिल्म कैटरीना कर रही हैं और वह फिल्म के प्रोड्यूसर की पहली पसंद थी। प्रियंका ने खुद फिल्म के डायरेक्टर अली जफर को फोन करके ‘भारत‘ में काम करने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद हमने उन्हें फिल्म में लेने का मन बनाया था।

धारा 377: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बॉलीवुड ने भी जताई खुशी

The post ‘भारत’ फिल्म के लिए कैटरीना कैफ थी पहली पसंद: सलमान खान appeared first on Navyug Sandesh.



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Cwjqcs

No comments:

Post a Comment