बॉलीवुड में संजीदा अभिनय के लिए मशहूर दिग्गज अभिनेता नवाजउद्दीन सिद्दिकी का यह कहना है कि कभी -कभी बेकार फिल्में भी ब्लॉकबस्टर हो जाती हैं। नवाजुद्दीन सिद्दिकी से जब उनसे फिल्मों के चयन के बारे में यह पूछा गया कि वह किस फिल्म का हिस्सा बनना ज्यादा पसंद करेंगे। ऐसी फिल्में जो तारीफ बटोरतीं हो या जो बॉक्स ऑफिस पर कमाई करती हो।
इस पर नवाज ने कहा, मेरी फिल्में कुछ ऐसे लोग देंखे जो सिनेमा को पूर्ण्तः जानते हैं तो मुझे ज्यादा खुशी होगी। वरना, आजकल तो सुपरस्टार्स की बेकार सी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट हो जाती है। जो फिल्म को समझते हैं, उनकी तारीफ मायने रखती है। आजकल स्टार्स की बेकार फिल्में भी सुपरहिट हो जाती है क्योंकि ऐसे बहुत लोग हैं जो सिर्फ सिनेमा देखने जाते हैं लेकिन उन्हें फिल्म की कोई भी समझ नहीं है। ज्यादातर लोग थियेटर से बाहर निकलते ही भूल जाते हैं कि उन्होंने क्या देखा था। लेकिन फिल्म हिट हो जाती है। लेकिन यदि सिर्फ दो ऐसे व्यक्ति भी मेरी फिल्म की सराहना कर देंगे, जिन्हें इसकी समझ हो.. तो मुझे खुशी होगी।
The post बेकार फिल्में भी हो जाती हैं ब्लॉकबस्टर : नवाजउद्दीन सिद्दिकी appeared first on Navyug Sandesh.
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MXlnDx
No comments:
Post a Comment