
अनिल कपूर के बाद एक्टर राजकुमार राव ने सुई धागा चैलेंज को एक्सेप्ट किया, और अपने विडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया.
वरुण धवन-अनुष्का शर्मा ने सुई धागा चैलेंज शुरू किया हैं. अब तक शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इस चैलेंज को पूरा कर लिया है और अब अनिल कपूर ने इस चैलेंज को पूरा कर राजकुमार राव को सुई धागा चैलेंज दिया है.
राजकुमार राव ने भी इस चैलेंज को चुनौती की तरह लेते हुए सुई में धागा डाल दिया और अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.
राजकुमार राव ने कुछ ही सेकेंड में सुई धागा चैलेंज पूरा कर लिया और इसके बाद स्त्री में अपनी को स्टार श्रद्धा कपूर को ये चैलेंज दे दिया अब इंतजार है श्रद्धा कपूर के वीडियो का कि वो सुई धागा चैलेंज पूरा कर पाती हैं या नहीं.
राजकुमार राव ने इस वीडियो में कहा कि स्त्री में टेलर बनने का उन्हें फायदा हुआ है कि वो सुई में धागा डालने में कामयाब हो गए. बता दें हाल ही में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री रिलीज हुई जिसमें बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया अब भी भी स्त्री की कमाई बरकरार है.
अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की फिल्म सुई दागा की करें तो वो 28 सितंबर को रिलीज होने जा रही है.
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OSqQs8
No comments:
Post a Comment