
दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने यह कहा है कि राफेल लड़ाकू विमान सौदे में वह उच्चतम न्यायालय जाएगी। आप नेता संजय सिंह ने मंगलवार को कहा, राफेल सौदे में हम लोग सर्वोच्च जा रहे हैं और इस मामले में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को कानूनी नोटिस भेज रहे हैं। चाहे उनकी तरफ से इस मामले में पांच हजार करोड़ अथवा 50 हजार करोड़ रुपए का मानहानि का मामला दर्ज कराए जाए, हम इस बात से कतई भी नहीं डरने वाले हैं।
आप नेता ने यह कहा कि आप इस मामले में उच्चतम न्यायालय की निगरानी में एक मानिटरिंग कमेटी के गठन की मांग करती है क्योंकि इस सौदे की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति का गठन मात्र जानबूझकर देरी करना है।
संजय सिंह ने यह कहा कि इस मामले में फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के बयान के बाद यह पूर्ण्तः स्पष्ट हो गया है यह केवल घोटाला नहीं है बल्कि बहुत बड़ा घोटाला है। आप नेता ने कहा कि इस सौदे के जरिए तकरीबन 36 हजार करोड़ रुपए की लूट की गयी है और इसमें रिश्वत भी शामिल है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2zumhPj
No comments:
Post a Comment