Wednesday, September 26, 2018

मन को शांति प्रदान करती है पक्षियों की चहचहाहट और कोयल की कू कू

पक्षियों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है, जितना हम पक्षियों की चहचहाहट और खूबसूरती देखकर प्रफुल्लित होते हैं, उतना ही वातवारण में भी पक्षियों से काफी खुशनुमा माहोल बनता है। इसके साथ साथ पक्षियों की आवाज भी इंसान के लिए बहुत ही मायने रखती है, पक्षियों की तरह उनकी आवाज भी हमारे जीवन में बहुत महत्व रखती है, अक्सर हम सुबह सुबह कोयल की आवाज कू कू सुनते हैं, यह आवाज सुकन हमारा मन खुद बा खुद ही शांत और खुशी से भर जाता है, ऐसे ही कई पक्षियों की आवाजें हमें बड़ी आत्मीय सुकून देती है, पक्षियों की आवाजें सुनकर हमारा मन बिल्कुल स्वच्छ और निर्मल हो जाता है।


advertisement:


यह बात एक शोध में भी साबित हो चुकी हे कि पक्षियों की आवाज से इंसान का मन ओर दिल सुकून से भर जाता है, ओर उसे आसपास शांत ओर सुकून से भरा वातावरण नजर आता है। शोध से पता चला हैं कि जो व्यक्ति जितना पक्षियों की मधुर आवाज सुनता हैं, वह व्यक्ति उतना ही तनाव से मुक्त व खुशनुमा होता हैं।

शोध से हमें यह भी ज्ञात हुआ हैं जो व्यक्ति प्रतिदिन पक्षियों को देखते हैं, उनकों अपने अन्दर एक ताजगी व उमंग प्राप्त होती हैं और स्वयं को इस प्रकृति जुड़ा हुआ मानते हैं। यह प्राकृतिक घटक हमारी सोच व मानसिकता को ठीक प्रकार से कार्य करने में हमारी मदद करते हैं।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2DF1jSi

No comments:

Post a Comment