
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों को खेल पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया । राष्ट्रपति ने जहां क्रिकेटर विराट कोहली ओर भारोत्तोलन मीराबाई चानू को खेल क्षेत्र के सबसे बड़े सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया। वहीं खेल क्षेत्र से जुड़े द्रोणाचार्य, अर्जुन पुरस्कार जैसे सामानों से भी श्रेष्ठ खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया ।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और भारोत्तोलन मीराबाई चानू को संयुक्त रूप से देश के सबसे बड़े खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. कोहली से पहले यह खिताब दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (1997) और दो बार विश्व कप जीतने वाले पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (2007) को मिला है। खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुने गये खिलाड़ियों को साढे सात लाख और अर्जुन पुरस्कार के विजेताओं को पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है।
इसके अलावा द्रोणाचार्य पुरस्कार 2018, अर्जुन पुरस्कार 2018, ध्यान चंद पुरस्कार 2018 के लिए भी खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया।
#PresidentKovind confers the Rajiv Gandhi Khel Ratna Award 2018 upon Shri Virat Kohli in recognition of his outstanding achievements in Cricket
•Captain of India Cricket team. Player of tournament in ICC World T20-2016
•23 Centuries and 19 Half Centuries in Test Cricket pic.twitter.com/xYg7I3kHzS
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 25, 2018
द्रोणाचार्य पुरस्कार 2018
सुबेदार चेनंदा अचच्चा कुट्टप्पा (मुक्केबाज़ी) विजय शर्मा (भारोत्तोलन) ए श्रीनिवास राव ( टेबल टेनिस) सुखदेव सिंह पन्नू (एथलेटिक्स) क्लैरेंस लोबो, हॉकी (लाईफटाइम) तारक सिन्हा, क्रिकेट (लाईफटाइम) जीवन कुमार शर्मा, जुडो (लाईफटाइम वी.आर. बीडु, एथलेटिक्स (लाईफटाइम)
अर्जुन पुरस्कार 2018
नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स) नाइब सूबेदार जीन्सन जॉनसन (एथलेटिक्स) हिमा दास (एथलेटिक्स) नेलाकुर्ती सिक्की रेड्डी (बैडमिंटन) सूबेदार सतीश कुमार (मुक्केबाज़ी) स्मृति मंधाना (क्रिकेट) शुभंकर शर्मा (गोल्फ़) मनप्रीत सिंह (हॉकी) सविता (हॉकी) कर्नल रवि राठौर (पोलो) राही सरनोबत (शूटिंग) अंकुर मित्तल (शूटिंग) श्रेयसी सिंह (शूटिंग) मनिका बत्रा (टेबल टेनिस) जी सथियान (टेबल टेनिस) रोहन बोपन्ना (टेबल टेनिस) सुमित (कुश्ती) पूजा कादियान (वुशु) अंकुर धामा (पैरा एथलेटिक्स) मनोज सरकार (पैरा बैडमिंटन)
ध्यान चंद पुरस्कार 2018
सत्यदेव प्रसाद (तीरंदाजी) भरत कुमार छेत्री (हॉकी) बॉबी अलॉयसियस (एथलेटिक्स) चौगले दादू दत्तात्रेय (कुश्ती)
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार किसी खेल में खिलाड़ी के चार वर्षों से अधिक शानदार और असाधारण प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। अर्जुन पुरस्कार चार वर्षों के लिए लगातार असाधारण प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है, द्रोणाचार्य पुस्कार कोच को प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक विजेता तैयार करने के लिए दिया जाता है, ध्यानचंद पुरस्कार खेल के विकास में आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार कंपनियों (निजी और सार्वजनिक क्षेत्र दोनों) तथा व्यक्तियों को दिए जाते हैं जो खेल के प्रोत्साहन और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में सम्रग रूप से शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी दी जाती है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Obp2xj
No comments:
Post a Comment