Saturday, September 8, 2018

मोटापा घटाकर बचा जा सकता है इसके दुष्परिणामों से

आजकल मोटापे के कारण अधिक गंभीर परिणाम सामने आ रहे हैं। मोटापे से कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ उपाय अपनाकर हम मोटापा कम कर सकते हैं । आजकल गलत दिनचर्या असयंमित खान पान लगातार भागती दौड़ती जिंदगी में इंसान अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाता। इससे इंसान की सेहत पर विपरित प्रभाव पड़ रहा है।


advertisement:


इसके चलते आजकल लोगों में बढ़ते वजन के मामले सामने आ रहे हैं। ऑफिस में लंबी बैठक,अनियमित खानपान, खाने के बाद ना टहलना भी इसके मुख्य कारण बन रहे हैं। कुछ चीजें अपनाकर आप बढ़ते मोटापे पर काबू पा सकते हैं।

अगर वक्त रहते मोटापे कम करने का उपाय नहीं किए गए तो इसके गंभीर परिणाम सामने आते हैं। ज्यादा मोटापे से हाई ब्लेड प्रेशर,मधुमेह, मानसिक तनाव जैसी गंभीर बीमारियों को खतरा बढ़ जाता है।

फल

कुछ फल ऐसे हैं जिनके इस्तेमाल से आप अपने शरीर को बैलेंस में रख सकते है। इनके इस्तेमाल से आप अपने शरीर की वसा को कम कर शरीर को नियमित वजन में ला सकते हैं।

संतरा

संतरा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है,संतरा शरीर की पाचनक्रिया को बढ़ाता है और संतरे के रस से शरीर पर जमी वसा पिघलती है, इसके अलावा शरीर में पानी की कमी को भी दूर करता है।

फिल्मों में आने से पहले 100 किलो था इस एक्ट्रेस का वजन, देखिए पुरानी तस्वीरें

टमाटर

टमाटर शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है। टमाटर खून के सर्कुलेशन में बहुत लाभकारी है। शरीर में टमाटर तेजी से खून बनाता है। टमाटर पानी की कमी को देर करके तेजी से खून बनाता है और प्लेटिना को भी बढ़ाता है। मोटपे को घटाने मे काफी मदद करता है। टमाटर चेहरे को कांतिमय भी बनाता है। टमाटर का उपयोग आप रस के रूप में कर सकते हैं, टमाटर में काला नमक और आयोडिन नमक के इस्तेमाल से पाचनक्रिया भी बढिय़ा काम करती है।

अंडा

इसके अलावा अंडा भी बहुत फायदेमंद होता है, शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरी करता है और शरीर में मौजूद गैरजरूरी कणों और पानी को सोखता है। अगर आप शाकाहारी हैं और अंडे से दूरी बनाकर रखते हैं तो इसे हफते में एक बार दवा के तौर पर जरूर खायें आपको इससे निश्चित फायदा मिलेगा।

यह उपाय भी अपनाएं, लाभ मिलेगा

इसके अलावा कुछ ऐसे तरीके और उपाय हैं जिनको अपनाकर भी आपको लाभ मिल सकता है। बिना किसी खर्चे और परेशानी के यह उपाय अपनाकर आप लाभ उठा सकते हैं।

सुबह जल्दी उठकर टहलने जाएं

खाली पेट खूब पानी पिएं

ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन करे

The post मोटापा घटाकर बचा जा सकता है इसके दुष्परिणामों से appeared first on Navyug Sandesh.



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MaB2Kc

No comments:

Post a Comment