Saturday, September 8, 2018

अंत की और ले जाती है यह लत….

शराब पीने की शुरुआत ज्यादातर शौक ओर मौजमस्ती से होती है। ज्यादातर देखने मे आया है कि दोस्तों को कंपनी देने के नाम पर, शादी पार्टियों के नाम पर या कभी हल्के फुल्के मजे के नाम पर शराब की शुरुआत हो जाती है। लेकिन, अगर वक्त रहते इसको छोड़ दिया जाए तो ठीक है नहीं है तो यह पीने वाले के साथ परिवार को भी खत्म कर देती है।


advertisement:


शराब अगर शौक है तो समझ में आता है अगर लत बन जाए तो जिंदगी बर्बाद हो जाती है। जिंदगी बर्बाद सिर्फ पीने वाले की नहीं बल्कि उससे जुड़े घर के हर सदस्य की हो जाती है। शराब की शुरुआत शौक से शुरु होकर लत बन जाती है उसके बाद तो क्या अंजाम होता है यह बताने की जरूरत नहीं है।

शराब से पाचनतंत्र पूरी तरह काम करना बंद कर देता है,शरीर में शराब घुलकर खून को बिल्कुल पानी कर देती है। बॉडी एक हद तक शराब को सहन कर सर्कुलेट करती है। अल्कोहल की अत्यधिक मात्रा बढ़ने पर शरीर के सभी अंग धीरे धीरे काम करना बंद कर देते हैं। शराब का सबसे ज्यादा असर फेफड़े और यकत, किडनी पर होता है। शराब से यह अंग बिल्कुल डैमेज हो जाते हैं और पीने वाला जिंदगी के अंतिम छोर पर पहुंच जाता है।

मोटापा घटाकर बचा जा सकता है इसके दुष्परिणामों से

अगर खुद पर विश्वास रखें और इसको छोड़ने की ठाने लें तो नामुमकिन नहीं है। सबसे पहले तो यह दढ़ निश्चय करना होगा कि मैं आगे से शराब नहीं पीउंगा।

इसके बाद नशा मुक्ति केंद्र पर जाकर इसको छोड़ने के उपाय और निश्चिम अवधि का कोर्स पूरा कर इसको छोड़ सकते हैं। इसके अलावा अच्छे डॉक्टर से काउंसलिंग करके इसको छोड़ने के तरीके अपना सकते है।

बाजार में शराब छुड़ाने के लिए ऐसे कई उत्पाद उपलब्ध हैं इनके नियमित इस्तेमाल से धीरे धीरे शराब पीना भूल जाएंगे। डॉक्टर की सलाह से अल्कोहल छोड़ने के ऐसे उत्पाद इस्तेमाल करके इस बुरी लत से छुटकारा पाया जा सकता है।

The post अंत की और ले जाती है यह लत…. appeared first on Navyug Sandesh.



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Cfys63

No comments:

Post a Comment