Friday, September 14, 2018

कैसे पाएं गोरे अंडरआर्म्स

रेग्युलर शेव करने की वजह से महिलाओं की अंडरआर्म्स डार्क हो जाती है। इस वजह से कुछ महिलाएं काॅस्मेटिक्स की मदद लेती हैं ताकि अंडरआर्म्स को क्लीन रख सकते हैं। साथ ही गोरा रंग वापिस आ सके। लेकिन आप चाहें तो कुछ घरेलू नुस्खों से भी गोरे अंडरआम्र्स पा सकती है। मौजूद है घरेलू नुस्खों से जुड़ी जानकारी।
नींबू
नींबू नैचरल ब्लीच है। यह रंग हल्का करने में मदद करता है। इसे लगाने के लिए नहाने से पहले 2 से 3 मिनट तक डार्क एरिया पर नींबू का रस लगाकर रखना है। इसके बाद आप नहाकर मॉइश्चराइजर लगा लें फिर आपको 7-10 दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।
आलू
आलू भी नैचरल ब्लीच है। इससे अंडरआर्म्स का कलर लाइट होता है और इचिंग की प्राॅब्लम भी खत्म होती है। आप आर्म्सपिट पर आलू की पतली स्लाइस रख सकती हैं या इसका जूस 10-15 मिनट के लिए लगा सकती हैं। जल्दी असर चाहिए तो एक दिन में दो बार लगाएं।
आॅलिव आॅयल
एक चम्मच ऑलिव ऑइल में ब्राउन शुगर मिलाएं। इस मिश्रण से एक से दो मिनट तक स्क्रब करें और पांच मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। इसे गुनगुने पानी से धो दें, इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
एलोवेरा
ऐलोवेरा प्लांट से जेल निकाल कर अंडरआर्म्स पर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद इसे धो दें। यह नैचरल एक्सफॉलिएटर है जो कि डेड स्किन हटाता है, इसमें ऐंटीबैक्टीरयल प्रॉपर्टीज भी होती हैं।


advertisement:




from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CR08yu

No comments:

Post a Comment