Friday, September 14, 2018

सुबह को खुशनुमा बनाएंगी आपकी ये आदतें

हम सुबह उठकर रोजाना के काम से फारिग होने के तुरंत बाद अपने कामकाज में लग जाते हैं। इस वजह से सुबह से खुद को बोझिल और थका हुआ पाते हैं। आप चाहें तो कुछ चीजों को अपनी आदतों मेंशामि करके अपनी सुबह को खुशनुमा बना सकती हैं। जानिए इन आदतों के बारे में-
वाॅक
सुबह उठकर माॅर्निंग वाॅक जरूर करें। फिर चाहे कुछ देर के लिए ही क्यों न करें। इससे आपका तनाव कम होगा। कई बार जब आप देर से सो कर उठते हैं तो आपके पास खुद के लिए बिल्कुल समय नहीं होता है जिसकी वजह से आप दिन भर आलस और तनाव में रहते हैं। अगर आप सुबह की शुरुआत अच्छी करेंगे तो आप तनावमुक्त हो सकते हैं।
एक्सरसाइज
सुबह के समय एक्सरसाइज करने से मन को शांति मिलती है। इससे शारीरिक व्यायाम के साथ-साथ आपके दीमाग को भी काफी आराम मिलता है। नियमित एक्सरसाइज करने की आदत आपको तनावमुक्त रखती है।
फेवरेट साॅन्ग सुनें
सुबह-सुबह अपने मनपसंद गानें सुनना भी दिन की अच्छी शुरुआत हो सकती है। वैसे आप चाहें तो अपने मन पसंद गाने पर थिरक भी सकते हैं। इस तरह से आपकी एक्सरसाइज के साथ-साथ मनोरंजन भी हो सकेगा जिससे आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
पेन डाउन करें
जो चीजें आपको अच्छी नहीं लगतीं, उन्हें पेन डाउन करें। इस तरह लिखने से आप सारे दिन मन को बोझिल करने वाले कामों से दूर रह सकते हैं। वैसे पेन डाउन करने के बाद समस्या को कैसे दूर किया जाए, इस बारे में सोचें।
यकीन मानें हर रोज सुबह ऐसा करने से आप खुद को खुशनुमा और तरोताजा महसूस करेंगी।


advertisement:




from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CQZT6y

No comments:

Post a Comment