
राफेल मुद्दे पर जारी राजनीतिक आरोप – प्रत्यारोप के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह कहा है कि कांग्रेस का उद्देश्य सौदे को रद्द कराने का है। रक्षा मंत्री ने यह कहा कि कांग्रेस ने विमान की कीमत के साथ हमला शुरू किया था और फिर किसी और चीज पर चली गई।
उन्होंने ‘‘द वीक’’ पत्रिका को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘आज, यह बात सच्चाई से कतई दूर नहीं होगी, यदि मैं आपसे कहूं कि (कांग्रेस का) उद्देश्य शायद (सौदे को) पूर्ण्तः रद्द कराने का है।’’ सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस ने एक आधार मूल्य (बेस प्राइस) को चुन लिया और वह अपने आधार मूल्य से तुलना कर रही है, जो किसी भी तरह से कोई आधार मूल्य नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं नहीं जानती कि उन्होंने कहां से वे आंकड़े पाए हैं। तकरीबन 526 करोड़ रूपये की तुलना 1,600 करोड़ रूपये से की जा रही है।’’
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2zA7V07
No comments:
Post a Comment