Wednesday, November 21, 2018

एक क्लिक में जानिए आज के सभी प्रमुख समाचार (21/11/2018)

प्रमुख समाचार (21/11/2018)

मैंने पहले की कहा था की नोटबंदी एक संगठित लूट का हिस्सा है: मनमोहन सिंह


advertisement:


देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आजकल मोदी सरकार पर एक के बाद हमले कर रहे है| बुधवार को उन्होंने एमपी के इंदौर में एक आमसभा की जहाँ उन्होंने जमकर मोदी सरकार को कई सारे मुद्दों पर घेरा| उन्होंने कहा की मैंने संसद में पहले ही कह दिया था की नोटबंदी एक संगठित लूट का हिस्सा है और इससे देश का केवल नुकसान हुआ है| सरकार ने अपना एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है और केवल जनता को परेशान किया है|

दिन में खुली आँखों से सपने देख रहे है राहुल गाँधी: अमित शाह

साल के आखिरी महीने में होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुद मैदान में उतर आये है| बुधवार को जयपुर में “युवाओं री बात अमित शाह के साथ” को संबोधित करते हुए कहा की बीते लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हालत ऐसी हुई है की अब उसे दूरबीन से देखना पड़ रहा है| लेकिन उनके नेता राहुल गाँधी अभी भी दिन में खुली आँख से सपने देखते है और कहते है की हम राजस्थान जीतेगे|

राम मंदिर पर बोले राजनाथ, अभी इन्तजार करिए

देश में लम्बे समय से चर्चित राम मंदिर मुद्दा अब एक बार फिर से गर्माने लगा है| बीजेपी नेताओ को घेरकर लोग उनसे राम मंदिर को लेकर सवाल पूछते है और नेता इससे बचते नजर आते है| बिध्वर को भोपाल में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से पूछा गया की क्या वो अध्यादेश लायेगे तो उन्होंने साफ़ कह दिया की राम मंदिर के लिए आपको अभी इन्तजार करना पड़ेगा| आपको बता दे की राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग में है|

मनोहर पर्रिकर के खिलाफ सडको में उतरे लोग, की 48 घंटे में इस्तीफे की मांग

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर बीते कई दिनों से बीमार चल रहे है और उन्हें अपने खराब स्वास्थ के चलते घर से ही काम करना शुरू कर दिया है| लम्बे समय से विपक्ष ये मांग कर रहा है की मनोहर की जगह नया सीएम बनाया जाये क्योकि कार्य प्रभावित हो रहा है| अब वहां के स्थाने लोग और एनजीओ भी पर्रिकर के खिलाफ उतर आये है और उनका कहना है की मनोहर को आगामी चौबीस घंटे के इस्तीफ़ा दे देना चहिये और गोवा में नए सीएम का एलान करना चहिये|

कांग्रेस ने जनता की आशाओं के साथ खिलवाड़ किया: नरेंद्र मोदी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 | मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2018 के प्रचार में अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोगो को कांग्रेस का शासन और भाजपा का शासन में दोनों के काम की तुलना करनी चाहिए। नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने जनता की आशाओं के साथ खिलवाड़ किया।

प्रतापसिंह का बड़ा आरोप- पड़ौसी राज्यों से आ रह हैं भाजपा समर्थक

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और जयपुर जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा चुनाव में जनता का समर्थन खो चुकी है, इसलिये सरकारी ताकत एवं धन का दुरूपयोग करके चुनाव को प्रभावित करना चाहती है। भाजपा के प्रचार के लिये हरियाणा और गुजरात से बडी तादाद में बडे ट्रकों और बसों में भाजपा के लिये रथ तैयार करके सैकडों लोग राजस्थान आयें हैं। यह गाडियां हरियाणा और गुजरात में तैयार की गई हैं। हरियाणा सरकार व गुजरात सरकार अपने आदमियों को इन ट्रकों व बसों में भेज चुकी है।

मोदी के मंत्रालय ने पहली बार माना, नोटबंदी से किसानो पर पड़ा बुरा असर

नवम्बर 2016 में मोदी सरकार के द्वारा नोट बंद कर दिए थे और इसे एक एतिहासिक कदम बताया गया था| मोदी सरकार के मंत्री और खुद मोदी भी आज तक इस कदम की खूब सराहना करते है तो वही विपक्ष इसे काले दिन के रूप में मनाता है| लेकिब अब कृषि मंत्रालय ने ये मान लिया है की यह बहुत बुरा कदम था जिससे किसानो की कमर टूट गई| वित्त मंत्रालय से जुडी संसद की स्थाई समिति में कृषि मंत्रालय ने कहा की इस कदम से किसान खाद-बीज नहीं खरीद सके और उनका बर्बाद हो गया| इससे विपक्ष को अब एक और मौका मिल गया है मोदी सरकार को घेरने का|

इंटरपोल के नए अध्यक्ष बने किम जोंग येंग

दक्षिण कोरिया के किम जोंग येंग को इंटरपोल का नया अध्यक्ष चुन लिया है। आपको बता दे की बुधवार को किम का मुकाबला रूसी अधिकारी एलेक्जेंडर प्रोकोपचुक से था, जिनकी उम्मीदवारी से पूरा पश्चिमी जगत परेशान था। दुबई में सोमवार को हुई बैठक में अमेरिका समर्थित कार्यवाहक अध्यक्ष किम के नाम पर मुहर लगी। आपको बता दे की वह सितंबर में चीन में लापता हुए मेंग होंगवेई की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 2020 तक था।

रुपहले पर्दे पर पायलट का किरदार निभाएंगी जाह्नवी कपूर

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर सिल्वर स्क्रीन पर पायलट का किरदार निभाती हुयी नजर आ सकती है। आपको बता दे की श्रीदेवी और बोनी कपूर की पुत्री जाह्नवी ने फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी। जाह्नवी इन दिनों करण जौहर प्रोडक्शन की फिल्म तख्त में भी काम कर रही है। करण ने इस बार एक बायोपिक बनाने का मन बनाया है और इसके लिए उन्होंने राइट्स भी खरीदें हैं।

एडिडास से जुड़े भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह

अर्जुन अवार्ड विजेता और भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह खेल सामान निर्माता कंपनी एडीडास के साथ जुड़ गए हैं। आपको बता दे की भुवनेश्वर में 28 नवंबर से शुरू हो रहे विश्व कप में भारतीय पुरूष हाॅकी टीम के कप्तानी मनप्रीत संभाल रहे हैं। इस साल अर्जुन पुरस्कार जीतने वाले मनप्रीत की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2017 विश्व लीग फाइनल में कांस्य पदक भी जीता था। वह 2012 लंदन और 2016 रियो ओलंपिक खेलने वाली भारतीय टीम के सदस्य भी थे।

 



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Fwxnss

No comments:

Post a Comment