Sunday, September 9, 2018

एसिडिटी से हर रोज होना पड़ता है दो-चार, तो ऐसे दें उसे मात

पेट में गैस बनना एक आम बात है। कभी-कभी कुछ गलत खा लेने से या सही समय पर भोजन न करने से लोगों को एसिडिटी की समस्या का सामना करना पड़ता है। एसिडिटी की स्थिति में व्यक्ति काफी बैचेनी महसूस करता है और इससे निजात पाने के लिए दवाई का उपयोग भी करता है। लेकिन अगर आपको हर दूसरे दिन यह परेशानी होती है तो आप इन आसान घरेलू तरीकों का उपयोग कर सकते हैं-


advertisement:


इलायची सिर्फ मुंह की दुर्गंध ही दूर नहीं करती, बल्कि एसिडिटी से भी छुटकारा दिलाती है। एसिडिटी होने पर आप एक या दो इलायची मुंह में रखकर चूसें।

औषधीय गुणों से युक्त तुलसी एसिडिटी को दूर रखने का भी माद्दा रखती है। बस आप खाना खाने के बाद तुलसी के पत्तों को चबाकर खाएं।

पुदीना पेट को ठंडक पहंचाती है, साथ ही यह एसिडिटी का भी खात्मा करती है। इसलिए आप भी पेट में होने वाली जलन से शांत करने के लिए पुदीने के पत्तों का सेवन करें।

जीरे को पानी में उबाल कर इसमें चुटकी भर काला नमक डालकर पीएं। आपको तुरंत पेट में गैस की समस्या से राहत मिलेगी।

थाॅयराइड को कहना चाहते हैं अलविदा, अपनाएं यह तरीके

 

The post एसिडिटी से हर रोज होना पड़ता है दो-चार, तो ऐसे दें उसे मात appeared first on Navyug Sandesh.



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2oTBLGI

No comments:

Post a Comment