Sunday, September 9, 2018

रेस के बीच में महिला एथलीट ने बच्चे को कराया स्तनपान, तस्वीर हुई वायरल

एक खिलाड़ी के लिये उसका देश और उसका खेल सबसे ऊपर होता है. लेकिन जब कोई खिलाड़ी शादीशूदा हो जाते हैं तो उनके पास परिवार की जिम्मेदारियां भी होती हैं वहीं अगर खिलाड़ी महिला हो तो उसके लिये यह जिम्मेदारी और बढ़ जाती है. ठीक इसका जीता जागता सुबूत है ब्रिटिश अल्ट्रा रनर की ये तस्वीर. जिन्होंने अपनी रनिंग के बीच में समय निकालकर अपने 3 माह के बच्चे को स्तनपान करवाया. जिसकी तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यूजर्स ने महिला खिलाड़ी की काफी तारीफ भी की है.

रेस के बीच में बच्चे को कराया स्तनपान


advertisement:


दरअसल, ये तस्वीर है ब्रिटिश अल्ट्रा रनर सोफी पावर की. जिन्होंने 166 किमी की रेस में हिस्सा लिया था और यह रेस 43 घंटे 33 मिनट में पूरी की थी. सोफी रनर के अलावा एक तीन माह के बच्चे की मां भी हैं, जो अपने बच्चे को हर तीन घंटे में ब्रेस्टफीडिंग कराती हैं. लेकिन रेस के कारण वह अपने बच्चे का ख्याल भी रखने की कोशिश कर रही थी.

ऐसे में उन्होंने रेस से थोड़ा समय निकालकर अपने बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराई ताकि उनका बच्चा भूखा न रहे. जिसकी तस्वीर अब वायरल हो रही है. इस फोटो को देखकर आपको इस महिला खिलाड़ी पर गर्व होगा कि उसने एक खिलाड़ी और एक मां की भूमिका को कैसे अच्छे से निभाया है.

The post रेस के बीच में महिला एथलीट ने बच्चे को कराया स्तनपान, तस्वीर हुई वायरल appeared first on Navyug Sandesh.



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NZ60He

No comments:

Post a Comment