Thursday, September 27, 2018

मार्केटिंग गुरु आमिर ने घर बैठे दक्षिण भारत में कर डाला ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का जबरदस्त प्रचार, जानिए कैसे

मार्केटिंग और ब्रांडिंग में जबरदस्त पकड़ रखने वाले आमिर खान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बॉलीवुड में वह मिस्टर परफेक्शिनस्ट यूं ही नहीं कहलाते, आमिर खान और अमिताभ बच्चन मोस्ट वेटेड ओर साल 2018 की सबसे बड़ी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस को आमिर खान ने एक और सरप्राइज दिया कि फिल्म तेलुगु ओर तमिल में भी साथ साथ रिलीज हो रही है। लेकिन, आमिर खान ने ठग्स.. का हिंदी वर्जन ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

जबकि आमिर खान ने अपने मार्केटिंग दिमाग का इस्तेमाल करते हुए तेलुगु का ट्रेलर तेलुगु फिल्मों के विख्यात निर्देशक एसएस राजामौली (Bahubali Fame) से ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का तेलुगु वर्जन रिलीज करवाया। एसएस राजामौली ने अपने ट्विटर हैंडल से यह ट्रेलर रिलीज किया।

जबकि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का तमिल वर्जन ट्रेलर तमिल फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन से रिलीज करवाया। इससे आमिर खान ने बैठे बैठे बड़े दर्शक वर्ग वाले दक्षिण भारत के दो गैर हिन्दी भाषी राज्यों में फिल्म का प्रमोशन कर दिया। दोनों राज्यों में फिल्मों का बड़ा दर्शक वर्ग है।

एसएस राजामौली और कमल हासन दोनों का बड़ा दर्शक वर्ग हैं, ऐसे में इनके द्वारा ठग्स.. का ट्रेलर रिलीज करने से दक्षिण भारत में आमिर की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का प्रचार हो गया है। तेलुगु और तमिल दर्शकों को पता चल चुका है कि आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान इनकी ही क्षेत्रीय भाषा में रिलीज हो रही है। फिल्म 8 नवंबर दिवाली के अवसर पर रिलीज हो रही है। अब देखना यह है कि फिल्म तमिल और तेलुगु सिनेमा पर कामयाबी के कितने झंडे गाड़ती है।



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NJpMKt

No comments:

Post a Comment