
इस दुनिया में तमाम ऐसे जीवन हैं, जिनके बारे में हम नहीं जानते। हद तो यह है कि जिन जीवों को हम रोजाना अपने घर, किचन में देखते हैं, उनके बारे में भी हमारी पर्याप्त जानकारी नहीं होती। ऐसे में कुछ जीवों के बारे में जानना रोचक हो सकता है। हम आपको यहां कुछ जीवों के अजब-गजब तथ्यों से रूबरू करा रहे हैं।
कॉकरोच: अगर किसी इंसान का सिर धड़ से अलग कर दिया जाए तो वह कुछ ही सेकेंड्स में मर जाता है। लेकिन काॅकरोच के साथ ऐसा नहीं है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि एक कॉकरोच सिर कटने के बाद भी कई हफ्तों तक जिंदा रह सकता है।
झींगे: इंसानों के साथ साथ सारे जीवों का हृदय यथास्थान होता है। लेकिन आप शायद ही जानतें हों कि एक झींगे का दिल उसके मस्तिष्क में होता है।
मगरमच्छा: एक मगरमच्छ के लिए मुश्किल की बात यह है कि उसके लिए जीभ बाहर निकालना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है।
गुरिल्ला: 14 घंटे सोता है गुरिल्ला अपनी नींद सबको बहुत प्रिय होती है। लेकिन गुरिल्ला इस मामले में माहिर होते हैं। क्या आपको पता है कि गुरिल्ला एक दिन में चैदह घंटे से ज्यादा की नींद खींच लेते हैं। वहीं एक बिल्ली में अठारह घंटे तक सोने की काबिलियत है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CVYtrw
No comments:
Post a Comment