Friday, September 14, 2018

नैचुरल स्क्रब से पाएं लवली लिप्स

आमतौर पर हम फेस, आईज सबकी बहुत केयर करते हैं। लेकिन लिप्स में लिपस्टिक कैरी करने के अलावा कोई खास एफर्ट नहीं करते। जिस वजह से होंठ बेजान और डार्क नजर आते हैं। अगर आप होंठों का नैचुरल लुक पाना चाहते हैं यानी लवली होंठ पाना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ नैचुरल उपायों को आजमा सकते हैं।
शुगर स्‍क्रबर: यह स्क्रबर घर में भी बनाया जा सकता है। इसके लिए नारियल का तेल, शहद और ब्राउन शुगर मिलाएं। शहद होंठों को मॉइश्‍चर करता है, शुगर डेड स्किन निकालता है। यह फटे होंठ के लिए भी मददगार है।
कॉफी स्‍क्रबर: कॉफी में कैफीन की मात्रा होंठों को फिर से जीवंत कर देती है, जिससे यह शाइन करने लगते हैं. एक टेबलस्‍पून कॉफी का पावडर और जैतून के तेल को मिला लें और धीरे-धीरे अपने होंठों पर अप्‍लाई करें. इसे पांच मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद पानी से होंठ धो लें।
मिंट स्‍क्रबर: यह स्‍क्रब होंठों में शाइन लाता है। स्‍क्रब में पेपरमिंट मिला होने के कारण यह फटे और ड्राई होंठों से राहत देता है। इसे लगाने के बाद आपके होंठ सॉफ्ट हो जाएंगे।


advertisement:




from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NHfZUp

No comments:

Post a Comment