Wednesday, September 26, 2018

अधेड़ युवक ने दो मासूम बच्चियों को बनाया अपनी हवस का शिकार

पुरे देश में लगातार बढ़ रही बलात्कार और अपराध की घटनाएं अब रूकने का नाम नहीं ले रही है और एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला गंभीर मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सामने आया है। यहां एक युवक ने दो मासूम बच्चियों के साथ कथित रूप से बलात्कार किया है। आपको बता दे की मामला बलिया जिले के सुखपुरा क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीडि़त बच्चियों के पिता ने इस मामले में स्थानीय पुलिस थाने में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है।


advertisement:


मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक बलिया जिले के सुखपुरा क्षेत्र में दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म के आरोप में 55 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को दर्ज मामले के हवाले से यह बताया है कि सुखपुरा थाना इलाके के एक गांव में अशोक नामक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाली दो मासूम बच्चियों के साथ गुरुवार की शाम दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीडि़त बच्चियों की उम्र एक की तीन और दूसरी की साढ़े तीन साल की बताई जा रही है।

ये दोनों बच्चिया आपस में चचेरी बहनें हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि बालिका के पिता ने शुक्रवार को आरोपी अशोक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस ने बच्चियों का मेडिकल जांच के कराई है। पुलिस मामले की जांच में पूर्ण्तः जुट गई है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2IgXOjt

No comments:

Post a Comment