Thursday, September 27, 2018

खाना बनाते समय अपनाएं यह टिप्स, स्वाद में नहीं आएगी कोई कमी

भोजन का वास्तविक स्वाद उसके मसालों में छिपा होता है लेकिन कभी-कभी खाना बनाते समय अगर कुछ मसाले न मिले तो भोजन का वह स्वाद नहीं आता, जो वास्तव में आना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने भोजन को बेहद स्वादिष्ट बना सकते हैं-


advertisement:


सूखी सब्जी या परांठा बनाते समय अगर आपके पास धनिया पत्ता न हो तो कस्तूरी मेथी का इस्तेमाल करें। इससे भोजन का स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा।

कटलेट्स और पकौड़े बनाते समय उसमें कुरकुरापन लाने के लिए ब्रेड क्रंब्स का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अगर आपके पास यह नहीं हैं तो आप चावल के आटे का भी प्रयोग कर सकते हैं।

भोजन को हेल्दी बनाने के लिए रेसिपी में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे स्वाद भी काफी अच्छा होगा।

अगर किसी व्यंजन में आपको अदरक का इस्तेमाल करना है और अदरक नहीं है तो अदरक के स्थान पर सौंठ व सूखी हुई अदरक के पाउडर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

उत्तपम या कोई भी साउथ इंडियन डिश बनाते समय अगर सूजी कम हो तो आप उसमें चावल का आटा मिला सकते हैं।

बहुत से व्यजंन में नारियल के दूध का प्रयोग किया जाता है, लेकिन अगर आपके पास नारियल का दूध नहीं है तो आप उसकी बजाय मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नान या भटूरे का आटा लगाते समय अगर आपके पास बेकिंग पाउडर न हो तो आप सोडा वॉटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2zxxKOq

No comments:

Post a Comment