
जब भी घर में मेहमान आते हैं तो पनीर की एक डिश तो अवश्य ही बनाते हैं। वैसे तो आपने भी कई बार पनीर से व्यजंन बनाए होंगे लेकिन बादामी पनीर का स्वाद एकदम भिन्न व स्वादिष्ट होता है। आप भी इसे बार अवश्य बनाकर देखिए, आपको काफी पसंद आएगा। तो चलिए जानते हैं बादामी पनीर बनाने की विधि के बारे में-
बादामी पनीर बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए, तब चुटकीभर हींग और जीरा डालकर तड़का लें। अब इसमें अदरक, प्याज व लहसुन का पेस्ट डालकर 2 मिनट के लिए भूनें| इस भुने हुए मसाले में बादाम का पेस्ट, टमाटरों का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मसाले को तब तक भूनें, जब तक मसाले से तेल अलग होता न दिखाई देने लगे।
अब इस मसाले में दही, ताजी मलाई और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। ग्रेवी में दूध और पानी डालकर चलाते रहें।
उबाल आने पर पनीर डालें और सब्जी को ढककर धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक पकाएं। बादामी पनीर को बोल में निकालें और ऊपर से गरम मसाला पाउडर डालें व कटे हरे धनिए से सजाएं।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CWtPOV
No comments:
Post a Comment