
अक्सर देखने में आता है कि लोग अपने चेहरे की सुंदरता पर तो ध्यान देते हैं लेकिन शरीर के अन्य भागों पर उनका ध्यान ही नहीं जाता। खासतौर से, नाभि शरीर का एक हिस्सा है जो सबसे ज्यादा उपेक्षित होता है। जिसके कारण उस पर कालापन आ जाता है। लेकिन अगर आप नाभि के कालेपन को दूर करना चाहते हैं तेा इसके लिए कुछ उपाय अपना सकते हैं-
नाभि के कालेपन को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए मुल्तानी मिट्टी में दो बूंद बादाम का तेल, नींबू का रस और गुलाबजल मिलाएं। अब इसे नाभि पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर पानी से इसे साफ कर लें।
आलू भी एक नेचुरल एंटी टैन है, जिसके कारण नाभि के कालेपन को दूर करने के लिए इसकी मदद ली जा सकती है। बस थोड़ा सा उबला हुआ आलू लें और उसे नाभि पर रगड़ें। ऐसा रोजाना नहाने से पहले करें। इससे नाभि का कालपन कुछ दिनों में ही दूर हो जाएगा।
पपीते का पैक तो आपने अपने चेहरे पर अवश्य लगाया होगा। अब इसे नाभि पर इस्तेमाल करें। बस, पके हुए पपीते को नाभि पर कुछ देर अच्छी तरह मसलें और फिर पानी से साफ कर लें। इससे कुछ ही दिनों में नाभि का कालापन दूर हो जाएगा।
नारियल तेल किसी जादुई तेल से कम नहीं है। यह सौंदर्य के कई लाभ प्रदान करता है। इन्हीं मंे से एक है नाभि के कालेपन को दूर करना। इसके लिए आप 10 मिनट तक नारियल तेल से नाभि की मालिश करें। इसके बाद कॉटन बॉल की मदद से नाभि के आसपास की जगह को साफ कर दे।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NJgkGh
No comments:
Post a Comment