Tuesday, September 11, 2018

SP-BSP ने यूपी में विकास के नाम पर केवल विनाश किया है: सीएम योगी

लखनऊ: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर सपा और बसपा को निशाने में लिया है| उन्होंने कहा की इन सरकारों ने केवल विकास के नाम पर विनाश किया है| सपा बसपा के पाप के गड्ढे हर जगह थे जिससे राज्य का विकास बाधित था और हमने आकर इस राज्य को एक नई दिशा दी| सीएम योगी बागपत में राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे|


advertisement:


 

15 सितम्बर तक देगे गन्ने के पैसे– सीएम योगी ने गन्ना किसानो के बारे में भी बात की| उन्होंने कहा की “हमारी सरकार ने गन्ना किसानो को अब तक 36 हजार करोड़ रुपये दिए है और बाकी दस हजार करोड़ रुपये हम आगामी 15 सितम्बर तक देने का प्रयास कर रहे है| योगी ने कहा की “हमारी सरकार ने यूपी को एक नई दिशा दी और लगातार इसके विकास के लिए कार्य कर रहे है”|

 

यूपी है अहम्– आपको बता दे की आगामी लोकसभा चुनावो को देखते हुए यूपी सबसे अहम् माना जा रहा है क्योकि यहाँ से अस्सी लोकसभा सीटें आती है| कहा जाता है की यूपी जिसका देश उसका, इसीलिए नरेन्द्र मोदी सबसे अधिक रैलियां यूपी में कर रहे है| इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार यूपी में विकास के कामो को नई दिशा देने में लगे है और जनता का भरोसा जीतने की कोशिश कर रहे है|



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Mmgv5y

No comments:

Post a Comment