Tuesday, September 11, 2018

आंध्रप्रदेश और राजस्थान के बाद इस राज्य में घटे डीजल-पेट्रोल के दाम

कोलकाता: देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल की मार आम जनता झेल रही है| इसके लिए कांग्रेस ने बीते दिन भारत बंद का आह्वान किया लेकिन केंद्र सरकार ने तेल की कीमतों में कोई कमी नहीं की| लेकिन कुछ ऐसे राज्य है जिहोने अपने राज्य के लोगो को राहत दी है और कीमतों में कमी है| जहाँ वसुंधरा सरकार ने राजस्थान में चार प्रतिशत वैट घटाया तो वही आंध्रप्रदेश में डीजल और पेट्रोल के दाम दो रुपये कम किये गए| अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी डीजल और पेट्रोल में एक रुपये की कमी करके प्रदेश की जनता को बड़ी राहत दी है| अब यहां पेट्रोल की कीमत 82.84 रु/लीटर और डीजल की कीमत 74.9 रु/लीटर हो गई है|


advertisement:


 

लगातार घेर रहा है विपक्ष– आपको बता दे की बढ़ते दामो के चलते केंद्र सरकार लगातार बैकफुट में जा रही है| कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों में भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है| यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है की कुछ धन्नासेठो को फायदा पहुचाने के लिए बीजेपी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा रही है जिसका असर आम जनता पर पड़ रहा है लेकिन सरकार के कानो में जू तक नहीं रेंग रही है|

 

 



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2O916qY

No comments:

Post a Comment